Wednesday , June 18 2025
Breaking News

Lockdown in China: चीन में फिर भड़की कोरोना महामारी, लगाना पड़ा लॉकडाउन

Lockdown in China: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ चीन में कोरोना महामारी एक बार फिर भड़क गई है। हालात बिगड़ने के बाद एक बार फिर लॉकडाउन लगाया गया है। कुल मिलाकर पांच जिलों में लॉकडाउन लगाया गया है। यहां तीन महीनों से लगातार केस सामने आ रहे थे। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शंघाई में 47 नए मरीज सामने आए हैं। चीन में यह नया संकट तब आया है जब राष्ट्रीय कांग्रेस की बैठक होने वाली है। इसी बैठक में राष्‍ट्रपति शी चिनफ‍िंग का कार्यकाल बढ़ाए जाने का ऐलान हो सकता है। दूसरी ओर, अमेरिका के साथ चीन की तनातनी बढ़ती जा रही है। जानकारों का मानना है कि चीन में कोरोना महामारी एक बार फिर बेकाबू होती है तो यह ड्रैगन के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है।

चीन में फिर कम्युनिटी ट्रांसमिशन का खतरा

चीन में शंघाई के 16 में से 5 जिलों में कम्युनिटी ट्रांसमिशन का खतरा मंडरा रहा है। यही कारण है कि आनन-फानन में अधिकारियों को लॉकडाउन का फैसला लेना पड़ा है। लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जा हा है। लोगों के जरूरत चीजें घरों तक पहुंचाई जा रही है। किसी को बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। नियमों का उल्लंघन करने वालों को सबक सिखाया जा रहा है।

शंघाई में कोरोना की वापसी चीन और वहां की सरकार के लिए चिंता का कारण है। शंघाई चीन में व्यापार का केंद्र है। साथ ही यहां कई बड़े शिक्षण संस्थान भी हैं जहां देश-दुनिया के छात्र पढ़ने आते हैं। यदि कोरोना बेकाबू होता है, तो बाहरी कंपनियां अपना व्यापार समेट सकती हैं, वहीं विदेशी छात्र अपने-अपने देश जा सकते हैं। वैसे भी चीनों को पहले लॉकडाउन के बाद हालात सामान्य करने में भी परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है।

About rishi pandit

Check Also

ईरान और इजराइल के बीच जारी तनाव और लगातार हो रहे हमलों के बीच भारतीय दूतावास ने आपातकालीन अलर्ट किया जारी

ईरान  ईरान और इजराइल के बीच जारी तनाव और लगातार हो रहे हमलों के बीच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *