Sunday , July 13 2025
Breaking News

Kartik Maas : सोमवार से शुरू हो रहा कार्तिक मास, जानिए इस दौरान क्या खाएं और क्या न खाएं

kartik maas 2022 kartik month starting from october 10 know what to eat and what not to eat during this time: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ इस वर्ष कार्तिक माह 10 अक्टूबर 2022 से शुरू हो रहा है। हिंदू धर्म में कार्तिक मास का विशेष महत्व है। इसे पवित्र महीना माना जाता है। मान्यता है कि इस माह में सूर्योदय से पूर्व स्नान करना और दान देना अत्यंत शुभ माना गया है। दीप दान का भी विशेष महत्व है। दीप दान करने वाले को स्वर्ग की प्राप्ति होती है। वहीं कार्तिक मास के कुछ नियम भी बताए गए हैं। इस दौरान कुछ कार्यों की मनाही होती है। यहां जानिए इस दौरान क्या करें और क्या न करें ।

भगवान कृष्ण के कई भक्त एक महीने में अपनी पसंद की किसी चीज का त्याग करते हैं। उदाहरण के लिए, यदि किसी को दूध पसंद है, तो वह एक महीने के लिए दूध और उसके उत्पादों को छोड़ देता है। इस त्याग से भगवान प्रसन्न होते हैं।कार्तिक मास में शहद, तिल, तिल का तेल, हींग, बैंगन, राजमा, उड़द की दाल (कोई भी खिचड़ी), करेला, तले हुए खाद्य पदार्थ जैसे समोसा और पकोड़े आदि का सेवन वर्जित है।

इस पवित्र महीने में मांस और नशीले पदार्थों का सेवन न करें। यदि आप कार्तिक मास के दौरान इसका पालन करते हैं तो भगवान श्री कृष्ण और राधारानी बहुत प्रसन्न होंगे।।जो लोग चाय और कॉफी का सेवन करते हैं वे भी कम से कम इस महीने इसे बंद कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर हर्बल चाय का सेवन कर सकते हैं।

कार्तिक मास के दौरान सादा भोजन करें, जो बिना प्याज और लहसुन से बना हो। घर का बना भोजन करें। बाहर खाने न जाएं। जहां तक संभव हो भोजन का निश्चित समय तय करें और रोज उसी समय ग्रहण करें। सूर्यास्त से पहले भोजन ग्रहण करना शुभ माना गया है।

About rishi pandit

Check Also

शनि 139 दिन के लिए होने जा रहे वक्री, इन 4 राशियों की शुरू होने वाली है कड़ी परीक्षा

13 जुलाई 2025 को शनि मीन राशि में वक्री होने जा रहे हैं और वह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *