Sunday , September 29 2024
Breaking News

Vastu Tips: घर की इस दिशा में लगाएं मां लक्ष्मी की तस्वीर, बरसेगा पैसा

Goddess Lakshmi Vastu Tips: digi desk/BHN/ हर किसी को अपने जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यही कारण है कि हर कोई माता लक्ष्मी की कृपा पाने की कामना करता है। अगर धन की देवी की कृपा हो तो आर्थिक परेशानी नहीं रहती है। अगर कोई परेशानी आती है, तो वह जल्द ही दूर हो जाती है। ऐसे में हर कोई चाहता है कि उस पर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बरसता रहे। देवी की कृपा बनाए रखने के लिए कुछ उपाय फायदेमंद है। कहा जाता है कि घर में देवी लक्ष्मी की तस्वीर को खास दिशा में रखने से लाभ होता है।

माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी

वास्तु शास्त्र में देवी लक्ष्मी की कृपा बनाए रखने के लिए कुछ सुझाव बताए गए हैं। घर में यदि माता लक्ष्मी की तस्वीर सही दिशा में हो तो आर्थिक परेशानियां दूर होती है। अगर फोटो लगाने की दिशा गलत है तो आर्थिक समस्या उत्पन्न हो सकती है।

घर में मां लक्ष्मी की तस्वीर कहां लगानी चाहिए

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के पश्चिम कोने में माता लक्ष्मी की तस्वीर लगानी चाहिए। इससे मां का मुख पूर्व की ओर होता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह वित्तीय समस्याओं से छुटकारा पाने में सहायता करता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कमल के फूल में विराजमान देवी लक्ष्मी की फोटो लगानी चाहिए। यह बेहद शुभ होती है।

ऐसी बातें जो माता लक्ष्मी पसंद नहीं करती

जो व्यक्ति आलस करता है। आज के काम को कल पर टालता रहता है। वह अपने भाग्य को अंधकार की ओर ले जाता है। माता लक्ष्मी स्वयं चंचल स्वभाव की हैं, लेकिन दूसरों की चंचलता पंसद नहीं करती है। मनुष्य को अपने काम के प्रति लगनशील रहना चाहिए। जो जातक अहंकार में चूर है। उसके घर से देवी लक्ष्मी रूठकर चली जाती हैं। रावण ने भी यही गलती की थी। शांति और संपत्ति के अहंकार में सीता हरण कर लिया। परिणाम यह हुआ कि माता लक्ष्मी लंका का त्याग करके चली गई। जिससे बजरंगबली ने सोने की लंका को जला दिया।

About rishi pandit

Check Also

इंदिरा एकादशी 2024: धन प्राप्ति के लिए करें ये उपाय

आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की ब्रह्माण्ड से लेकर अन्तिमरात्रि तक कहते हैं। इस साल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *