Monday , July 8 2024
Breaking News

Cricket: Rohit ने रच दिया इतिहास, T-20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने

Rohit Sharma T20I Record: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर टी20 मैच में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। रोहित T20I क्रिकेट में सिक्सर किंग बन गए। ये मैच मैदान गीला होने के कारण 8-8 ओवर का हुआ, लेकिन हिटमैन शर्मा ने पहला छक्का जड़ते ही रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

भारतीय कप्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का जड़ा। अब वह क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट में सबसे अधिक सिक्सर जड़ने वाले बैट्समैन बन गए। उन्होंने इस मामले में न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल को पीछे छोड़ दिया है। गप्टिल के नाम 172 छक्के हैं। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला छक्का लगाते हुए अपने छक्कों की संख्या को 173 पर पहुंचा दिया।

T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा पहले, मार्टिव गप्टिल दूसरे और तीसरे स्थान पर वेस्टइंडीज के क्रिस गेल हैं। बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज ने 79 मैचों में 124 सिक्सर लगाए हैं। इंग्लैंड के इयोन मोर्गन 120 छक्के के साथ इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच 119 छक्कों के साथ पांचवें पायदान पर हैं।

T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

  • रोहित शर्मा- 138 मैच, 176 छक्के
  • मार्टिन गप्टिल- 121 मैच, 172 छक्के
  • क्रिस गेल- 79 मैच- 124 छक्के
  • इयोन मोर्गन- 115 मैच, 120 छक्के
  • आरोन फिंच- 94 मैच, 119 छक्के

 

About rishi pandit

Check Also

NEET-UG Row: ‘यह तो साफ है कि पेपर लीक हुआ’, परीक्षा में धांधली पर ‘सुप्रीम’ टिप्पणी

National neet ug 2024 supreme court says it is clear that leak of question paper …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *