सोहावल में ग्रामीणों को स्वच्छता ही सेवा की दिलाई शपथ
सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से प्रारंभ सेवा पखवाड़े में 21 सितंबर को प्रदेशव्यापी
स्वच्छता ही सेवा के आयोजन किये गये। सतना जिले में सांसद गणेश सिंह ने नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत जिला अस्पताल परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता सेवा का आरंभ किया। इस मौके पर कलेक्टर अनुराग, वर्मा सीईओ जिला पंचायत डॉ परीक्षित झाड़े, आयुक्त नगर निगम राजेश शाही, स्पीकर नगर निगम राजेश चतुर्वेदी, पार्षद नम्रता सिंह, पूर्व पार्षद सुशील सिंह, नीता सोनी, सिविल सर्जन डॉ केएल सूर्यवंशी, आरएमओ डॉ अमर सिंह सहित अस्पताल के स्टाफ, नगर निगम के अधिकारियों ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता ही सेवा अभियान का संदेश दिया।
कलेक्टर अनुराग वर्मा और सीईओ जिला पंचायत डॉ परीक्षित झाड़े ने सोहावल विकासखंड की मुख्यालय की ग्राम पंचायत बाबूपुर और सोहावल में स्वच्छता के सेवा अभियान में शामिल हुए। जनपद मुख्यालय के शासकीय अस्पताल परिसर में आयोजित स्वच्छता ही
सेवा अभियान के कार्यक्रम में कलेक्टर श्री वर्मा और सीईओ जिला पंचायत डॉ झाड़े ने परिसर की झाड़ियों को उखाड़कर परिसर को स्वच्छ करने में अपनी भागीदारी निभाई। इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुष्मिता सिंह परिहार, जनपद उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, एसडीएम एसके गुप्ता, बीएमओ डॉ विनीत गुप्ता, डॉ ए द्विवेदी, डॉ साक्षी शुक्ला तहसीलदार बीके मिश्रा, सीईओ जनपद पंचायत एममल प्रजापति सहित स्थानीय जन, अस्पताल स्टाफ उपस्थित थे।
कलेक्टर अनुराग वर्मा और सीईओ जिला पंचायत डॉ परीक्षित झाड़े ने सोहावल ग्राम पंचायत के वार्डों की रिहायशी गलियों में स्थानीय प्रतिनिधियों और आम जनों के साथ साफ-सफाई अभियान चलाया और ग्राम पंचायत भवन में ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
Bhaskar Hindi News