Asteroid Near Earth: digi desk/BHN/अंतरिक्ष में होने वाली खगोलीय घटनाओं के प्रति इंसान आज से ही नहीं, बल्कि हजारों सालों से उत्सुक रहा है। हमारी धरती के आसपास हर समय कोई न कोई विचित्र खगोलीय घटना होती है, जिन्हें हम अपनी नजरों में कैद करने की कोशिश करते हैं लेकिन अंतरिक्ष की विशालतम दूरियों के कारण कई बार हम सफल नहीं हो पाते हैं। धरती के आसपास से रोजाना वैसे तो हजारों Asteroid गुजरते हैं, लेकिन आज 13 सितंबर को एक ताजमहल के आकार का विशाल उल्का पिंड धरती के पास से गुजरने वाला है।
खगोल वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी
खगोल वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि ताजमहल के आकार के ये क्षुद्रग्रह पृथ्वी के काफी नजदीक से गुजरेगा और इस दौरान यदि पृथ्वी की कक्षा में प्रवेश कर जाता है तो इसके धरती से टकराने की भी आशंका है। हालांकि यह Asteroid धरती पर कहां टकरा सकता है, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। हालांकि पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करने की बहुत कम संभावना है।