MP News: digi desk/BHN/इंदौर/ मध्य प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता उमेश शर्मा का हृदयाघात से निधन हो गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गुजरात चुनाव में ड्यूटी से लौटने के बाद शर्मा को आज सीने में दर्द की शिकायत हुई । इसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया था, जहां उनका निधन हो गया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ अनेक नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
शिवराज ने अपने शोक संदेश में कहा कि यह वज्रपात हुआ है। हम सभी लोगों के लिए अकल्पनीय है। मुझे उम्मीद थी कि आज हम फिर मिलेंगे। कल ही वह गुजरात से लौटे थे।पार्टी ने उन्हें जिम्मेदारी दी थी।आज बिना कुछ बताए हम सब को छोड़कर वह चले गए। उन्होंने कहा कि उमेश ओजस्वी वक्ता,कुशल संगठक थे और अपना पूरा जीवन जिन्होंने पार्टी को समर्पित किया ऐसे साथी को खोकर पूरा इंदौर दुखी है। शिवराज ने कहा कि पूरे प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ता दुखी हैं। उनके परिवार के साथ हम खड़े हैं।