Sunday , June 29 2025
Breaking News

Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवात, रीवा, जबलपुर में झमाझम बारिश के आसार

MP Weather Alert: digi desk/BHN/ भाेपाल/ मानसून ट्रफ अभी भी हिमालय में बना हुआ है। एक पश्चिमी विक्षाेभ पाकिस्तान के आसपास ट्रफ के रूप में बना हुआ है। मौसम विज्ञानियाें के मुताबिक बुधवार काे उत्तर–पश्चिम बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बनने जा रहा है। इस मौसम प्रणाली के असर से बुधवार से पूर्वी मध्य प्रदेश के रीवा, जबलपुर, शहडाेल संभागाें के जिलाें में झमाझम वर्षा हाेने के आसार हैं। उधर, मंगलवार काे सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक भाेपाल में 18, गुना में 14, बैतूल में दाे, पचमढ़ी में एक नर्मदापुरम में 0.3 मिलीमीटर वर्षा हुई।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक इस सीजन में मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक मध्य प्रदेश में 991.7 मिलीमीटर वर्षा हाे चुकी है। जाे सामान्य वर्षा (832.8 मिमी.) के मुकाबले 19 प्रतिशत अधिक है। इसी तरह भाेपाल में मंगलवार सुबह साढ़े आज बजे तक इस सीजन की कुल 1635.4 मिलीमीटर वर्षा हाे चुकी है। जाे सामान्य वर्षा (849.5 मिमी.) की तुलना में 93 प्रतिशत अधिक है।

हालांकि अभी भी मध्य प्रदेश के पांच जिलाें रीवा, सीधी, दतिया, झाबुआ एवं आलीराजपुर में सामान्य से काफी कम वर्षा हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि मानसून ट्रफ गंगानगर, हिसार, हरदाेई, गाेरखपुर, पटना, जमशेदपुर, दीघा से हाेते हुए बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है। बुधवार काे बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बनने जा रहा है।

इस मौसम प्रणाली के शुक्रवार काे कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित हाेने की संभावना है। चक्रवात के असर से बुधवार से पूर्वी मध्य प्रदेश में वर्षा की गतिविधियाें में तेजी आने के आसार हैं। गुरुवार से पश्चिम मध्य प्रदेश में भी वर्षा की गतिविधियाें में तेजी आने लगेगी।

सतना  जिले में अब तक 716.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

सतना जिले में इस वर्ष 1 जून से 6 सितंबर 2022 तक 716.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख सतना से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की सतना (रघुराजनगर) तहसील में 792.5 मि.मी., सोहावल (रघुराजनगर) में 509.6 मि.मी., बरौंधा (मझगवां) में 430.3 मि.मी., बिरसिंहपुर में 810 मि.मी., रामपुर बघेलान में 590 मि.मी., नागौद में 995 मि.मी., जसो (नागौद) में 438.3 मि.मी., उचेहरा में 882 मि.मी., मैहर में 622.6 मि.मी., अमरपाटन में 728 मि.मी. तथा रामनगर तहसील में 1088.3 मि.मी. औसत वर्षा अब तक दर्ज की जा चुकी है। जिले की औसत सामान्य वर्षा 1039.7 मि.मी. है। गत वर्ष इस अवधि तक जिले में 659.5 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी थी।

 

About rishi pandit

Check Also

हम टॉपर थे, फिर भी फेल कर दिया! – रिजल्ट गड़बड़ी पर Jiwaji University में बवाल

ग्वालियर जीवाजी विश्वविद्यालय में परीक्ष्रा परिणाम में गड़बड़ी से जुड़ा एक और मामला सामने आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *