Sunday , April 28 2024
Breaking News

Rashifal 3rd Septmber: आपकी आय और व्यापार में वृद्धि के बन रहे हैं योग, जानिए शनिवार का पंचांग और राशिफल 

03 सितंबर 2022 का दैनिक पंचांग: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

तिथि सप्तमी 12:28 तक
नक्षत्र अनुराधा 22:57 तक
करण वणिज
विष्टि
12:28 तक
23:37 तक
पक्ष शुक्ल
वार शनिवार
योग वैधृति 17:00 तक
सूर्योदय 06:10
सूर्यास्त 18:41
चंद्रमा वृश्चिक
राहुकाल        09:18−10:52
विक्रमी संवत् 2079
शक सम्वत 1944
मास भाद्रपद
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:02− 12:50

 

राशिफल 

मेष- आज आपको साँसों से जुड़ी तक़लीफ़ का सामना करना पड़ सकता है। सीढ़ियाँ चढ़ते वक़्त दमे के मरीज़ों को सावधान रहना चाहिए। नया आर्थिक क़रार अंतिम रूप लेगा और धन लाभ की स्थिति बनेगी। आज के दिन आपको जो खाली समय मिलने वाला है, उसका भरपूर लाभ लें और अपने परिवार के साथ कुछ प्यार भरे पल गुज़ारें। जल्दी ही आपको आपका जीवन-साथी भी मिल सकता है।

वृषभ- आज का दिन आपके लिए कुछ खास लेकर आने वाला है। घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। आज थोड़ी ही मेहनत करने से कुछ जरुरी काम पूरे हो जायेंगे। आज आपको कई सारे निमंत्रण मिलेंगे। इस राशि के छात्र अपनी फेवरेट कलर की शर्ट पहनकर निकलें, तरक्की की नयी ऊंचाईयों हासिल कर सकेंगे।

मिथुन– आज छोटी परेशानियां आपको घेरे रहेंगी। आज के दिन अपने निजी विचारों को छोड़कर, दूसरों के विचारों पर भी ध्यान देने की सलाह है। घर के काम करते समय सकारात्मक रवैया रखें। कार्यक्षेत्र में धन, पुरस्कार और सम्मान मिल सकता है। पैसों के मामलों में आपको दूसरों की सलाह पर चलने के बजाय अपने मन की बात सुनना चाहिए। कोई दोस्त आपसे पैसा मांग सकता है।

कर्क – आज के दिन आप काम को अलग रखकर थोड़ा आराम करें और कुछ ऐसा करें जिसमें आपकी दिलचस्पी हो। तंग आर्थिक हालात के चलते कोई अहम काम बीच में अटक सकता है। बहन की शादी की ख़बर आपके लिए ख़ुशी का सबब लेकर आएगी। हालाँकि उससे दूर होने का ख़याल आपको उदास भी कर सकता है। लेकिन आपको भविष्य के बारे में सोचना छोड़ वर्तमान का पूरा आनंद लेना चाहिए।

सिंह – आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज किसी काम में आपको थोड़ी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है। आज अपना ध्यान किसी रचनात्मक कार्य में लगा सकते हैं। किसी अनुभवी की मदद आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आज नया काम शुरू करने से बचें। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

कन्या– आज का दिन बहुत शुभफलदायी है। व्यक्ति को बिना परखे पैसों का लेन देन आपको नुकसान दे सकता है। आज आपकी आय और व्यापार में वृद्धि होने का योग हैं। कामवृत्तियों पर संयम रखने की कोशिश करें। अर्थपक्ष सामान्य रहेगा। माताजी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। वाणी की मधुरता से दूसरे लोगों के मन पर अपनी सकारात्मक छाप छोड़ सकेंगे। आपके पारिवारिक जीवन में शांति एवं खुशहाली बनी रहेगी।

तुला– जब सेहत से जुड़ा मामला हो तो ख़ुद को अनदेखा नहीं करना चाहिए और सावधानी बरतनी चाहिए। अपने ख़र्चों पर क़ाबू रखें और आज हाथ खोलकर व्यय करने से बचें। प्यार, मेलजोल और आपसी जुड़ाव में इज़ाफा होगा। कामकाज पर ध्यान की बजाय ज़्यादा सोशल मीडिया का उपयोग आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है।

वृश्चिक– आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। इस राशि के जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें रोजगार का सुनहरा अवसर मिल सकता है। इस राशि के छात्रों के लिए भी आज का दिन बेहतर है। आपका पढ़ाई में मन लगेगा। सफलता आपके कदम चूमेगी। पक्षियों को दाना डालें, जीवन में लोगों का सहयोग मिलेगा।

धनु – आज सामाजिक कार्यों में अधिक रुचि रहेगी। सामान्य रहें और दूसरे को बेवकूफ ना बनाएं, यह आपके रिश्ते को बिगाड़ सकता है। शुरू से ही एक दूसरे के प्रति ईमानदारी और खुलेपन से व्यवहार करना अच्छा रहेगा। बड़ों और मित्रों के साथ संपर्क या व्यवहार बन सकते हैं। मित्रों तथा सगे-संबंधियों का घर पर आगमन होने से आनंद होगा। व्यापारिक उन्नति होगी। किसी बाहरी व्यक्ति के दखल से निजी जीवन अशांत होगा।

मकर – आपका सबसे बड़ा सपना हक़ीक़त में बदल सकता है। लेकिन अपने उत्साह को क़ाबू में रखें, क्योंकि ज़्यादा ख़ुशी भी परेशानी का सबब बन सकती है। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफ़ी सावधानी बरतने की ज़रूरत है। पारिवारिक मोर्चे पर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन अन्य पारिवारिक सदस्यों के सहयोग से आप समस्या का समाधान करने में सफल रहेंगे।

कुंभ – आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। दूसरों के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आज आपकी रुचि नई चीजों की कलेक्शन करने में रहेगी। आपको अपनी मेहनत का सुखद परिणाम मिलेगा. आज ऑफिस में भी कुछ नया हो सकता है। दही खाकर घर से बाहर निकलें, घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी।

मीन– आज किस्मत आपके साथ रहने वाली है। कार्यक्षेत्र में आज कुछ नया करने की कोशिश करें। काम धीरे-धीरे ही सही लेकिन पूरा जरुर हो जायेगा। आज अपनी क्रिएटिविटी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेंगे। आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से हो सकता है। कोई भी फैसला करने से पहले अच्छाइयों और कमियों पर सावधानी से विचार-विमर्श कर लें।

About rishi pandit

Check Also

27 अप्रैल 2024 को भाग्यशाली राशियाँ: जानें कौन सी हैं टॉप 5

कल 27 अप्रैल दिन शनिवार को चंद्रमा और बुध ग्रह एक दूसरे नौवें और पांचवे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *