Friday , July 25 2025
Breaking News

Vande Bharat Trial: वंदे भारत एक्सप्रेस का 7 और 8 सितंबर को होगा रूट ट्रायल

Vande Bharat Route Trial: digi desk/BHN/नई दिल्ली/   भारतीय रेलवे तीसरी वंदेभारत एक्सप्रेस को जल्द चलाने की तैयारी में है। रेलवे ने इसके लिए रूट भी तय कर दिया है और तारीख भी फाइनल हो गई है। बता दें जिस रूट पर ट्रेन को चलाया जाना है। उसी रूट पर ट्रेन का ट्रायल किया जाता है। उसी के आधार पर टाइम टेबल तैयार होता है। रेलवे मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार रूट परीक्षण के बाद सीआरएस क्लीयरेंस लिया जाएगा। बाद में तय रूट में ट्रेन को चलाया जाएगा।

7-8 अक्टूबर को ट्रायल

वंदेभारत एक्सप्रेस का रूट ट्रायल मुंबई-अहमदाबाद के बीच 7 और 8 सितंबर को होगा। रूट परीक्षण में ट्रेन की जितने यात्रियों की क्षमता होती है। उतना लोड रखा जाएगा। अधिकारियों के अनुसार रूट ट्रायल के समय कुछ रेलवे के कर्मचारी बैठेंगे। अन्य सीटों पर रेत के बैग रखे जाएंगे। ट्रेन को उसी गति में दौड़ाया जाएगी। जितनी स्पीड में नियमित रूप से चलेगी।

स्टॉपेज होंगे कम

टाइम टेबल रूट ट्रायल के बाद तैयार किया जाएगा। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक मुंबई-अहमदाबाद के बीच स्टॉपेज कम रखें जाएंगे। ट्रेन को त्योहारी सीजन में शुरू किया जाएगा। इस दौरान यात्रियों की संख्या अधिक रहती है। अधिकारियों ने अनुसार यदि समय पर सीआरएस क्लीयरेंस मिलता है तो इसे नवरात्रि में चलाया जा सकता है।

75 वंदेभारत चलाने की तैयारी

इंडियन रेलवे की एक साल में 75 वंदेभारत ट्रेन शुरू करने की तैयारी है। रेलवे मंत्रालय के अनुसार नई ट्रेन के निर्माण के बाद बची वंदेभारत ट्रेनों का प्रोडक्शन जल्द किया जाएगा। शुरुआत में दो से तीन वंदेभारत का निर्माण किया जाएगा। इसके बाद प्रतिमाह इसकी संख्या बढ़ाई जाएगी।

 

About rishi pandit

Check Also

8वें वेतन आयोग से बड़ी उम्मीद: ₹18,000 से ₹51,000 हो सकती है न्यूनतम सैलरी!

नई दिल्ली आठवें वेतन आयोग का गठन जल्‍द होने जा रहा है. जनवरी 2026 तक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *