Wednesday , November 4 2026
Breaking News

Asia Cup 2022: सूर्य कुमार की पारी के फैन हुए कप्तान रोहित, कोहली ने झुककर किया सलाम

Asia Cup 2022: digi desk/BHN/ नई दिल्ली/ बुधवार को हांगकांग के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने ऐसी विस्फोटक पारी खेली, कि बड़े-बड़े दिग्गज हैरान रह गये। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की जमकर प्रशंसा करते और कहा कि उनकी धमाकेदार पारी का वर्णन करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। मैच खत्म होने के बाद कप्तान ने कहा, “सूर्यकुमार यादव ने आज जिस तरह की पारी खेली, उसके लिए शब्द कम होंगे। हमने उसके साथ बार-बार देखा है। वह इसी तरह की नॉक लेकर आता है। वह जब मैदान पर आता है तो निडर होकर बल्लेबाजी करता है, जिसकी टीम को उम्मीद होती है।आज खेले गए कुछ शॉट्स किताब में कहीं नहीं लिखे गए हैं। लेकिन यह देखना बहुत ही सुखद था। शॉट चयन भी महत्वपूर्ण था। हम जानते हैं कि वह पार्क के चारों ओर खेल सकता है।”

रोहित शर्मा ने गेंदबाजी में और सुधार की बात करते हुए कहा, “हमने शुरुआत करने के लिए बहुत अच्छी बल्लेबाजी की, एक बहुत अच्छा स्कोर हासिल किया। हमने अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन हम गेंद से थोड़ा बेहतर कर सकते थे।

बुधवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत ने हांगकांग को 40 रनों हराया और सुपर फोर के लिए क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम बन गई। सूर्यकुमार के धमाकेदार 68* रन, विराट कोहली के 59* रन और रवींद्र जडेजा के तेज क्षेत्ररक्षण ने भारत को एशिया कप 2022 के सुपर फोर चरण में पहुंचने में मदद की। चौथे नंबर पर उतरे सूर्यकुमार ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए महज 22 गेंदों में अर्धशतक जड़ा और आखिरी ओवर में चार छक्कों के साथ भारत की पारी का अंत किया।

 

About rishi pandit

Check Also

IND vs NZ: वनडे सीरीज में रोहित नहीं, विराट कोहली जड़ेंगे शतक! दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी

नई दिल्ली भारत और न्यूजीलैंड के बीच 4 नवंबर से शुरू होने वाली 5 मैचों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *