Saturday , July 6 2024
Breaking News

किसानों और पुलिस में झड़प, बिगड़ते जा रहे हालात

kisan protest: hariyana/ newdelhi/ कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब के किसानों का विरोध प्रदर्शन हिंसक होता जा रहा है। किसान हरियाणा से सटी दिल्ली की बॉर्डर पर पहुंच गए हैं और दिल्ली में प्रवेश करना चाहते हैं, लेकिन दिल्ली तथा हरियाणा पुलिस के साथ ही अन्य सुरक्षा बलों के साथ टकराव शुरू हो गया है।  दिल्ली को हरियाणा से जोड़ती सिंधु बॉर्डर पर हजारों किसान जमा हो गए हैं। पुलिस के साथ उनकी झड़प भी हुई है। पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी है। इसके बाद किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल पुलिस अधिकारियों से मिला। उनका कहना है कि किसानों को दिल्ली जाने दिया जाए। किसान पूरी तैयारी से आए हैं और 10 दिन तक वहां रुकने को तैयार हैं। किसानों ने हिंसा की धमकी भी दी है।

इससे पहले दिल्ली करनाल हाईवे पर पुलिस के साथ संघर्ष हुआ। किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। इस बीच, दिल्ली हरियाणा से जुड़ी सिंधू बॉर्डर पर भारी सुरक्षाबल तैनात कर दिए गए हैं। माना जा रहा है कि किसान इसी रास्ते से दिल्ली में प्रवेश करेंगे। किसानों का दिल्ली कूच गुरुवार से जारी है। हालांकि गुरुवार को ही केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा था कि किसानों को आंदोलन करने की जरूरत नहीं है। वे दिल्ली आएं और वार्ता करें। उनकी हितों की रक्षा की जाएगी।

किसानों के दिल्ली मार्च से जुड़ी हर अपडेट

दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का आंदोलन आज और बड़ा रूप ले सकता है। दिल्ली में मेट्रो सेवा पर भी किसानों के आंदोलन का असर दिखाई देगा। DMRC ने सूचना जारी कर ये कहा है कि कोई भी मेट्रो दिल्ली की सीमा के बाहर नहीं जाएगी। मेट्रो की सभी सेवाएं दिल्ली के अंदर आने वाले स्टेशनों पर ही बहाल रहेगी।

बहादुरगढ़ के सेक्टर 9 बाईपास चौक पर चारों तरफ पुलिस की ओर से भारी मात्रा में ट्रक खड़े कर दिए गए हैं । पुलिस ने यह रणनीति इसलिए की है कि कोई भी किसान वाहन लेकर दिल्ली की तरफ से निकल सके। ट्रकों की इस भीड़ में सात ट्रक गैस सिलेंडर से भी भरे हुए हैं । अगर कोई अनहोनी होती है तो यहां पर आग जैसी घटना भी हो सकती है। रोहित टोल से निकले किसानों का इसी रास्ते से दिल्ली की ओर कूच करने का अनुमान है। बहादुरगढ़ पुलिस की ओर से सेक्टर 9 बाईपास पर दो स्तरीय नाके के लगाए गए। फिलहाल यहां पर पुलिस कर्मी मौजूद नहीं है।

किसानों के दल में शामिल एक जत्था पहले हाथ जोड़कर नाके पर दिल्ली जाने की गुहार लगाता है। नही मानने पर जेसीबी से सब कुछ हटाकर आगे बढ़ रहा है। रोहद टोल पर भी यही रणनीति किसानों ने अपनायी है। पहले आगे वाले रास्ते की सूचना लेने के लिए कुछ किसान आगे छोटे वाहन में जाते है। सूचना मिलने पर ही किसान आगे बढ़ रहे है। किसानों का एक ही कहना है उन्हें दिल्ली जाना है बस।

रोहतक: किसानों ने महम से दिल्ली की तरफ कूच किया। करीब 200-250 ट्रेक्टर हैं जत्थे में। पुलिस ने नहीं रोका किसानों को। हांसी और रोहतक की सीमा पर पीपला पुल पर प्रशाासन ने नेशनल हाईवे 9 पर म‍िट्टी डलवा क‍िसानोंं को रोकने का प्रयास क‍िया। मगर हजारों क‍िसानों का जत्‍था तमाम अवरोधों को तोड़ आगे बढ़ रहा है। इस दौरान पुलिस ने अश्रुगैस भी छोड़ी।

 

About rishi pandit

Check Also

राउज एवेन्यू कोर्ट ने आबकारी नीति से संबंधित सीबीआई मामले में के कविता की न्यायिक हिरासत 18 जुलाई तक बढ़ा दी

नई दिल्ली राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली आबकारी नीति से संबंधित केंद्रीय जांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *