Sunday , May 5 2024
Breaking News

MP Weather Update : सक्रिय हो रहा नया चक्रवात, बन रहे झमाझम वर्षा के आसार

New cyclone is becoming active then there is a possibility of rain showers: digi desk/BHN/जबलपुर/  पिछले तीन दिन से थमा वर्षा का नया दौर एक बार फिर शुरू होगा। पूर्वी मध्यप्रदेश में नया चक्रवात सक्रिय हो रहा है। बंगाल की खाड़ी में भी बन रहे नए समीकरण से वर्षा की नई गतिविधियां आरंभ हो रही है। इसके असर से जबलपुर सहित संभाग के जिलों में एक बार फिर अनेक स्थानों पर बौछारें व कहीं-कहीं झमाझम वर्षा होगी। मौसम विभाग के अनुसार 27 या 28 अगस्त से इसका असर दिखने लगेगा। बहरहाल पिछले करीब तीन दिनों से वर्षा का सिलसिला थमा हुआ है। शनिवार को दिन भर चटख धूप निकली रही। वातावरण में हल्की उमस भरी गर्मी का अहसास भी होता रहा।

तापमान भी बढ़ रहा

वर्षा का दौर थमने से तापमान भी धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस से मामूली बढ़त के साथ 31.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हालांकि न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट रही। रात का तापमान 23.7 डिग्री से 23.1 डिग्री रिकार्ड किया गया।

22 इंच ज्यादा वर्षा

बरहाल इस मानसून सीजन में करीब 22 इंच ज्यादा वर्षा हो चुकी है। सीजन में कुल वर्षा का आंकड़ा 1020.2 मिलीमीटर यानी 40.1 इंच पर पहुंच गया है जबकि गत वर्ष आज के दिन तक 472.4 मिलीमीटर यानी 18.5 मिलीमीटर वर्षा हुई थी। इस हिसाब से अब तक 21.5 इंच अधिक वर्षा हुई है। आने वाले दिनों में ये आंकड़ा बढ़ सकता है।

 

About rishi pandit

Check Also

9 संचार प्रतिनिधियों ने पोस्टल बैलेट से किया मतदान

बड़वानी. कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ राहुल फटिंग के निर्देशन में लोकसभा निर्वाचन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *