Sunday , September 29 2024
Breaking News

Shukra Gochar: गणेश चतुर्थी पर शुक्र करेंगे सिंह राशि में प्रवेश, 3 राशियों का चमकेगा भाग्य

Shukra Gochar 2022: digi desk/BHN/ नई दिल्ली/ 31 अगस्त 2022 को शाम 04:29 से शुक्र ग्रह सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। 31 अगस्त को ही गणेश चतुर्थी भी है। ज्योतिष में शुक्र को असुरों को गुरु माना जाता है। शुक्र बृहस्पति की तरह ही एक भाग्यशाली ग्रह माना जाता है। व्यक्ति के सुख और प्रचुरता के लिए शुक्र ही जिम्मेदार होता है। शुक्र दो राशियों वृषभ और तुला पर शासन करते हैं। यह सुख, आनंद, आकर्षण, सौंदर्य और समृद्धि के बेहतर गुणों का प्रतीक हैं। यह संगीत, कला, कविता आदि की रचनात्मकता को दर्शाते हैं। सिंह राशि सरकार, प्रशासन, महत्वाकांक्षा, नेतृत्व की गुणवत्ता, सामाजिक प्रतिष्ठा, स्वार्थ, अहंकार, ग्लैमर, रचनात्मक कला और विलासिता का प्रतिनिधित्व करती है। सिंह शुक्र के लिए शत्रु राशि है। शुक्र ग्रह के लिए यह असहज स्थिति है फिर भी यह गोचर कुछ राशियों का भाग्य प्रबल करेगा।

मेष- मेष राशि के जातक डिजाइनर, रचनात्मक कलाकार और कवि होते हैं। उनके लिए यह गोचर अद्भुत समय लेकर आएगा। उनके विचार से उनके करियर में बेहतर स्थिति पर होंगे। आपके साथी के साथ आपके रिश्ते में अहंकार की भावना रहेगी। लेकिन फिर भी आप उनके साथ विवाह बंधन में बंधेंगे। वहीं सिंगल लोगों को उनका परफेक्ट पार्टनर मिलने की संभावना है। कुल मिलाकर यह समय आपके लिए अच्छा है।

वृषभ- वृषभ राशि के जातकों को अपनी कार्यकुशलता का फल इस गोचर अवधि के दौरान मिलेगा। आप वाहन खरीद सकते हैं। माता आपके प्रति काफी स्नेही और प्रेममयी होगी। परिवार में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। धन के आगमन के कारण आर्थिक समृद्धि मिलेगी। संपत्ति और गृह ऋण प्राप्त करना आसान होगा।

सिंह – सिंह राशि में शुक्र ग्रह का प्रवेश आपके लिए काफी सुखद स्थिति लेकर आएगा। आपके अच्छे दोस्त बनेंगे। इस गोचर से आपके अंदर आकर्षण उत्पन्न होगा। आप लोगों के प्रशंसा के पात्र बनेंगे। प्यार, शादी, पैसा और पेशेवर में विकास की बात आने पर चीजें पूरी तरह से सहज हो जाएंगी। सिंह राशि के जातक जो कलाकार, संचालक या किसी भी रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े हैं उनका प्रमोशन होने की संभावना है। व्यक्तिगत विकास के लिए समय काफी उत्तम है।

 

About rishi pandit

Check Also

इंदिरा एकादशी 2024: धन प्राप्ति के लिए करें ये उपाय

आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की ब्रह्माण्ड से लेकर अन्तिमरात्रि तक कहते हैं। इस साल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *