Thursday , May 16 2024
Breaking News

Ganesh Chaturthi: अपनी राशि के अनुसार लाएं गणपति की प्रतिमा, जानिए कैसे करें पूजन

Ganesh Chaturthi 2022: digi desk/BHN/नई दिल्ली/  भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि यानी गणेश चतुर्थी 31 अगस्त को मनाई जाने वाली है। इस दिन बुधवार होने से भगवान गणेश की पूजा के लिए यह बेहद खास होने वाला है। वास्तु शास्त्र के अनुसार पश्चिम, उत्तर और उत्तर पूर्व दिशा में भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना करना शुभ माना जाता है। घर में रखी सभी गणेश जी की तस्वीरें उत्तर दिशा में होनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव जो गणेश जी के पिता हैं। इस दिशा में वास करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि भगवान गणेश अपने भक्तों की हर बाधा, संकट, रोग, दोष और दरिद्रता को दूर करते हैं। आइए जानते हैं कि राशि के अनुसार किस रंग की गणेश प्रतिमा घर में स्थापित करना चाहिए।

मेष 

मेष राशि का स्वामी मंगल है और यह लाल रंग का घोतक होता है। लाल रंग की गणेश प्रतिमा की स्थापना उचित होगी। घर में गणेश प्रतिमा स्थापित करते समय ‘ओम ह्रीं ग्रीं ह्रीं’ मंत्र का जाप करना चाहिए।

वृषभ 

वृषभ राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। चमकीले सफेद रंग की एकदंत प्रतिमा लाना शुभ होगा। ‘ॐ एकदन्ताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो बुदि्ध प्रचोदयात’ मंत्र का जाप करें।

मिथुन

मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध ग्रह है। मिथुन राशि के जातक हल्के हरे रंग के लंबोदर की मूर्ति की स्थापना करें। इससे बुद्धि और बल की प्राप्ति होगी। ‘ओम गं गणपतये नमः’ मंत्र का जाप करें।

कर्क

कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। सफेद रंग के मूषक वाहन के साथ गणेश प्रतिमा की स्थापना शुभ होगी। ‘ॐ एकदन्ताय विद्धमहे वक्रतुण्डाय धीमहि तन्नो दन्ति प्रचोदयात्।’ मंत्र का जाप करना चाहिए।

सिंह

सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं। इसलिए केसरिया रंग की गणेश प्रतिमा की स्थापना करें। इससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। ‘ओम सुमंगलाय नमः’ मंत्र का जाप करें।

कन्या 

कन्या राशि के स्वामी बुध हैं। गहरे हरे रंग के गणेश मूर्ति की स्थापना करना फलदायी होगा। इससे बुद्धि और बल की प्राप्ति होगी। ‘ओम चिंतामण्ये नमः’ मंत्र का जाप करें।

तुला

तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं। हल्के नीले रंग के एकदंत गणेश की प्रतिमा की स्थापना करें। ‘ॐ वक्रतुण्डाय हुम्।’ मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं। गहरे लाल रंग के गणेश की प्रतिमा की स्थापना करें। ‘हीं श्रीं क्लीं नमो भगवते गजाननाय’ मंत्र का जाप करें। इससे आपकी सभी समस्या दूर हो जाएगी।

धनु

इस राशि के स्वामी बृहस्पति हैं। जो कि पीले रंग का प्रतिनिधित्व करते हैं। पीले रंग की भगवान गणेश की प्रतिमा को अपने घर लाएं। ‘ओम गं गणपतये नमः ‘ मंत्र का जाप करें।

मकर

मकर राशि वाले हल्के नीले रंग के गणेश की प्रतिमा की स्थापना करें। इस राशि के स्वामी शनि हैं। ‘ओम गं नमः।’ मंत्र का जाप करें।

कुंभ

इस राशि के जातक गहरे नीले रंग की गणेश प्रतिमा की स्थापना करें। इस राशि के स्वामी भी शनिदेव हैं। ‘ॐ लम्बोदराय नमः।’ मंत्र का जाप करने से लाभ मिलेगा।

मीन 

मीन राशि के स्वामी बृहस्पति हैं। गहरे पीले रंग की भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। ‘हीं श्रीं क्लीं गौं वरमूर्र्तये नमः।’ मंत्र का जाप करना शुभ होगा।

About rishi pandit

Check Also

वृद्धि योग: वृषभ, सिंह, कन्या, मकर और मीन राशि के लिए शुभ समय

कल 14 मई दिन मंगलवार को चंद्रमा अपनी ही राशि कर्क में संचार कर रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *