Wednesday , May 15 2024
Breaking News

Hartalika Teej: इस व्रत में पूरे दिन रहते हैं निर्जला, दूसरे दिन करते हैं व्रत का पारण

Hartalika Teej 2022: digi desk/BHN/ नई दिल्ली/   पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं 30 अगस्त को निर्जला तीज व्रत रखेंगी। यह व्रत गणेश उत्सव से पहले आएगा। इस दौरान महिलाएं निर्जला उपवास रखेंगी। वहीं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करेंगी। अगले दिन व्रत का पारण किया जाता है। जिन स्त्रियों की विवाह के बाद की पहली तीज है। उन्हें सुहाग की सामग्री मां पार्वती को अर्पित करनी चाहिए।

इससे सुहागिनों को अखंड सौभाग्यवती का वरदान मिलता है। परिवार में सुख-समृद्धि आती है। अगले दिन सुबह महिलाएं मूर्ति विसर्जन कर निर्जला व्रत का पारण करेंगी। तीज व्रत प्रदोष काल में किया जाता है। सूर्यास्त के बाद के तीन मुहूर्त को प्रदोष काल कहा जाता है। यह व्रत पति की लंबी आयु और सौभाग्य प्राप्ति के लिए किया जाता है।

हरतालिका तीज शुभ मुहूर्त

  • – 29 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से आरंभ।
  • – 30 अगस्त को दोपहर 3 बजकर मिनट पर समापन।
  • – हरतालिक तीज सुबह 6 बजकर 5 मिनट से लेकर सुबह 8 बजकर 38 मिनट तक।
  • – प्रदोष काल का पूजा मुहूर्त 6 बजकर 34 मिनट से 8 बजकर 50 मिनट तक रहेगा।

हरतालिका तीज: कथा

पौराणिक कथा के अनुसार पार्वती जी का विवाह उनके माता-पिता ने करने का विचार किया। लेकिन पार्वती जी भगवान शिवजी को अपना सर्वस्व मान चुकी थीं। माता पार्वती के मन की बात जानकर उनकी सखियां उन्हें लेकर घने जंगल में चली गई। जहां उन्होंने महादेव को पाने के लिए तप किया। इस तरह सखियों द्वारा उनका हरण कर लेने की वजह से इस व्रत का नाम हरतालिका व्रत पड़ा।

 

About rishi pandit

Check Also

वृद्धि योग: वृषभ, सिंह, कन्या, मकर और मीन राशि के लिए शुभ समय

कल 14 मई दिन मंगलवार को चंद्रमा अपनी ही राशि कर्क में संचार कर रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *