Sunday , September 29 2024
Breaking News

Rashifal: अगस्त का अंतिम सप्ताह इन राशियों के लिए वरदान के समान, आएंगी खुशियां

Saptahik rashifal weekly horoscope in hindi august zodiac signs rashifal aries taurus gemini cancer: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के गोचर का विशेष महत्व है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को लाभ मिलता है, तो कुछ राशिवालों को अशुभ फल होता है। ग्रहों की चाल से राशिफल का भी आकंलन किया जाता है। ग्रहों की चाल से आने वाला सप्ताह कुछ राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। आइए जानते हैं अगस्त महीने का अंतिम सप्ताह किन राशि वालों के लिए खुशियां लेकर आएगा।

मेष

मेहनत व प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। साथ ही बिगड़े संबंध भी मधुर होंगे। कार्यों में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। व्यापार के लिए समय शुभ है। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। विवाह के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल सकती है।

मिथुन

आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रिश्तेदारों के साथ घूमने का प्लान बनेगा। आत्मविश्वास और मनोबल मजबूत बनाए रखे। लेन-देन के लिए समय अच्छा है। नया वाहन खरीदने के भी योग बन रहे हैं। प्रेम संबंध में गोपनीयता रखें। मनचाहे साथी से मुलाकात हो सकती है।

कर्क

लंबे समय से रुका हुआ मामला हल होगा। निवेश करने के लिए सम अनुकूल है। किसी भी समस्या को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने में सफल रहेंगे। नौकरी में तरक्की होगी। परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। अपनों का साथ प्रसन्नता देगा। आपके सामने प्रेम एवं संबंधों के प्रस्ताव आएंगे।

तुला

सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। दायित्वों को निभाने में सफल रहेंगे। राजनीतिक संपर्कों का सहयोग लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। परिवार जनों में सामंजस्य रहेगा। मन की चाहत पूरी होगी।

About rishi pandit

Check Also

इंदिरा एकादशी 2024: धन प्राप्ति के लिए करें ये उपाय

आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की ब्रह्माण्ड से लेकर अन्तिमरात्रि तक कहते हैं। इस साल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *