Wednesday , July 3 2024
Breaking News

नागौद-उचेहरा मार्ग पर अज्ञात वाहन ने दो लोगों को कुचला, मौत

Road Accident:सतना/  सतना जिले के नागौद थाना व उप थाना पोंडी अंतर्गत नागौद-उचेहरा मार्ग पर नंदहा गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। वाहन मोटरसाइकिल सवारों को कुचलकर फरार हो गया जिससे उसका पता नहीं चल पाया। दुर्घटना गुरुवार सुबह की है। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त की जिससे पता चला कि दोनों मृतक राजकरण कोल और सतीश कोल है जो कि बरेठिया गांव के निवासी हैं। पुलिस ने मृतकों के स्वजनों को सूचना पहुंचाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए अज्ञात वाहन की तलाश तेज कर दी है। वहीं जिस मोटरसाइकिल में वाहन चालक सवार थे वह भी बिना नंबर की थी।

जिले में बढ़ी सड़क दुर्घटनाएं

सतना जिले में बीते एक माह में सड़क दुर्घटनाएं बढ़ी हैं। यहां औसतन एक माह में 30 लोगों की जान बीते एक माह में गई है। जबकि इसके पूर्व यह संख्या कुछ कम थी। वहीं ठंड बढ़ने और कोहरा छाने के बाद सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाएं और बढ़ जाती हैं।

वाहन पलटने की घटनाएं भी बढ़ीं

जिले की सीमा के अंदर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 सहित अन्य मार्गों में भी सड़क हादसे बढ़े हैं। वहीं बीते एक माह में वाहन पलटने और लोगों के घायल होने की संख्या भी बढ़ी है। बीते एक सप्ताह में ही बस, आटो, पिकअप पलटने और सड़क से नीचे उतरने के एक दर्जन घटनाएं हो चुकी हैं।

About rishi pandit

Check Also

Satna: कलेक्टर मैहर और एसपी ने दी नवीन कानूनों की जानकारी

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ भारतीय न्याय संहिता, नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *