Sunday , September 29 2024
Breaking News

Budh Rashi Parivartan: 21 अगस्त से बदलेगी इन राशियों की किस्मत, बुध ग्रह देंगे बड़ी सफलता

Budh Rashi Parivartan 2022: digi desk/BHN/नई दिल्ली/  ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 12 राशियों में नौ ग्रह एक निश्चित समय के बाद गोचर करते हैं। इसलिए राशियों पर उस ग्रह का शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है। कभी-कभी दो या दो से अधिक ग्रह एक ही राशि में आ जाते हैं। इसलिए कुछ योग बनते हैं। 21 अगस्त को दोपहर 1.55 बजे बुध कन्या राशि में प्रवेश करेगा। इस गोचर के दौरान बुध बृहस्पति से सातवें स्थान पर रहेगा। ऐसे में गुरु और बुध के बीच समसप्तक योग का निर्माण होगा। ज्योतिष शास्त्र में बुध को आकर्षक व्यक्तित्व का प्रतीक माना गया है। बुध के राशि परिवर्तन से कुछ राशियों को लाभ होगा। देवी लक्ष्मी उनसे प्रसन्न होंगी। आइए जानते हैं बुध के गोचर से किसे लाभ होगा।

वृषभ 

बुध गोचर से वृषभ राशि के जातकों को शिक्षा में लाभ होगा। अगर शैक्षणिक कार्य या पढ़ाई में परेशानी हो रही है तो इस गोचर के दौरान मुश्किलों का समाधान होगा। प्यार में भी सकारात्मक बदलाव दिखाई देगा। तार्किक क्षमता बढ़ेगी और वाद-विवाद में आपकी जीत होगी। इस दौरान खानपान का खास ध्यान रखें, अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन

गोचर के दौरान मिथुन राशि के जातकों का भाग्य साथ देगा। परिवार के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा। माता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। साथ ही उद्योग व्यवसाय में भी प्रगति होगी। अनुभवी लोग अपना नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं, उन्हें सफलता मिलने की प्रबल संभावना है।

सिंह

बुध के गोचर से सिंह राशि वालों के आत्मविश्वास बढ़ेगा। खुले स्वभाव से आपको फायदा होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जो लोग राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय हैं उन्हें नए बदलाव देखने को मिलेंगे। पिता से आर्थिक लाभ होगा। करीबी लोगों से मार्गदर्शन मिलेगा और सफलता भी मिलेगी।

कन्या

बुध का कन्या राशि में गोचर होगा। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। करियर में तरक्की होगी। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। पार्टनर के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा। साथ ही इच्छाएं भी पूरी होंगी।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि वालों को इस गोचर से लाभ होगा। बड़ी बहन या भाई का सहयोग मिलेगा और आर्थिक उन्नति होगी। करियर को लेकर भ्रमित लोगों को सही दिशा मिलेगी। कार्यक्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। महिलाएं इस दौरान अपना व्यवसाय शुरू कर सकती हैं। पार्टनर के साथ प्रेम बढ़ेगा।

 

About rishi pandit

Check Also

इंदिरा एकादशी 2024: धन प्राप्ति के लिए करें ये उपाय

आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की ब्रह्माण्ड से लेकर अन्तिमरात्रि तक कहते हैं। इस साल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *