Tuesday , April 30 2024
Breaking News

Janmashtami 2022:  5249 साल के हो गए भगवान कृष्ण, 400 साल बाद जन्माष्टमी पर 8 शुभ संयोग

Janmashtami 2022: digi desk/BHN/ पूरे देश में आज भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्री कृष्ण की आज 5249 वीं जयंती है। धार्मिक मान्यता है कि भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान कृष्ण का जन्म मध्य रात्रि को हुआ था।
125 साल तक धरती पर रहे थे भगवान श्रीकृष्ण
पौराणिक शास्त्रों के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण द्वापर के अंत में धरती पर 125 वर्ष तक रहे थे। उनकी इस आयु 5117 वर्ष को जोड़ दिया जाए तो भगवान श्रीकृष्ण इस साल धरती पर अपने जीवन काल का 5249 वां वर्ष पूर्ण कर लेंगे। धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक भगवान श्रीकृष्ण जन्म 3112 ईसा पूर्व हुआ था। जब महाभारत का युद्ध हुआ था, तब श्री कृष्ण लगभग 56 वर्ष के थे।

भगवान कृष्ण का जन्म रोहिणी नक्षत्र में हुआ था और भगवान कृष्ण की कुंडली में वृषभ लग्न है। इस साल कृष्ण जन्माष्टमी पर खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त रहेगा। इसके लिए खरीदारी का शुभ मुहूर्त सुबह 9:00 बजे से 10:30 बजे तक, दोपहर 12:00 बजे से 02:30 बजे तक और शाम को 5:30 से 7:30 बजे तक रहेगा

भगवान विष्णु के अवतार हैं श्रीकृष्ण

पौराणिक मान्यता के अनुसार श्रीकृष्ण त्रिदेवों में से एक भगवान विष्णु के अवतार हैं। कृष्ण के आशीर्वाद और कृपा को पाने के लिए हर साल लोग इस दिन व्रत रखते हैं और आधी रात में उनके जन्म के समय में पूजा अर्चना करते हैं। भजन कीर्तन करते हैं और जन्मोत्सव मनाते हैं

 

About rishi pandit

Check Also

घर में लकड़ी के मंदिर रखने के लिए 5 वास्तु नियम: शुभता और समृद्धि के लिए

आपने अपने आसपास ऐसे कई घरों को देखा होगा, जहां पर लकड़ी का मंदिर बना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *