Tuesday , November 3 2026
Breaking News

NIA Raid: जम्मू कश्मीर में NIA की 8 ठिकानों पर छापेमारी, मुनीर की गिरफ्तारी के बाद बड़ी कार्रवाई

NIA Raid in Jammu: digi desk/BHN/ जम्मू कश्मीर में गुरुवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने बड़ी कार्रवाई की है। एनआईए ने गुरुवार तड़के जम्मू, कठुआ, सांबा, डोडा और श्रीनगर में करीब 8 ठिकानों पर एक साथ छापामारी की है। गौरतलब है कि हाल ही गिरफ्तार किए गए फैजल मुनीर की गिरफ्तारी के बाद एनआईए ने ये बड़ी कार्रवाई की है। फैजल मुनीर वही व्यक्ति है, जिसे हाल ही में जम्मू पुलिस ने ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से हथियारों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। NIA ने टेरर फंडिंग नेटवर्क को लेकर कठुआ और सांबा में भी छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

भारी मात्रा में हथियार व विस्फोटक हो चुका बरामद

जम्मू पुलिस ने अभी तक 7 आतंकियों को गिरफ्तार किया है और भारी मात्रा में हथियार व गोला बारूद बरामद किया है। जम्मू के ADG मुकेश सिंह ने कहा कि जम्मू में एक और राजौरी में दो आतंकी मॉड्यूल को खत्म कर दिया गया है। जम्मू में आतंकी मॉड्यूल को फैजल मुनीर चला रहा था, जो पाकिस्तान में बैठे अपने दो आकाओं बशीर शाहजहां और अल्बर्ट के कहने पर आतंकी वारदातों को अंजाम देता था।

About rishi pandit

Check Also

सहारा निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब ₹50 हजार नहीं पूरी रकम के लिए कर सकेंगे आवेदन

नई दिल्ली  अगर आपका पैसा सहारा में फंसा है और कई बार रिफंड पोर्टल पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *