Saturday , December 13 2025
Breaking News

JK: Amarnath Yatra ड्यूटी से लौट रहे जवानों से भरी बस का ब्रेक फेल, नदी में गिरी, 6 शहीद 

बस में कुल 39 जवान सवार थे

 

JK Bus Accident: digi desk/ BHN/ जम्मू-कश्मीर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां आईटीबीपी के जवानों के लेकर जा रही बस नदी में जा गिरी। हादसे में अब तक 6 जवान शहीद हुए हैं। बस चंदनवाड़ी से पहलगाम जा रही थी। बस में कुल 39 जवान सवार थे, जिनमें आईटीबीपी के 37 जवान और 2 जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान थे। कुछ जवानों को बचाया गया है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। राहत तथा बचाव कार्य जारी है।

सभी जवान अमरनाथ यात्रा ड्यूट से लौट रहे थे। बस जिस नदी में गिरी है, उसे स्थानीय लोग लिद्दर दरिया है, जिसका बहाल काफी तेज है और पानी बहुत ठंडा है। हादसे में एक दर्जन के करीब आइटीबी कर्मियों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। स्थानयी पुलिस के मुताबिक, जवानों के एयरलिफ्ट कर श्रीनगर के आर्मी अस्पताल में भर्ती करवाया जा रहा है।

About rishi pandit

Check Also

8वें वेतन आयोग को लागू करने में देरी, क्या 1 जनवरी 2026 से मिलेगा कर्मचारियों को एरियर? जानें ताजा अपडेट

नई दिल्ली  31 दिसंबर 2025 को 7वां वेतन आयोग का कार्यकाल समाप्त होने जा रहा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *