Friday , May 17 2024
Breaking News

Nitish New Cabinet: 31 मंत्रियों ने ली शपथ, RJD कोटे से सबसे ज्यादा 16, गृह मंत्रालय नीतीश के पास

Nitish Kumar New Cabinet: digi desk/BHN/ बिहार में नई सरकार बनाने के बाद नीतीश मंत्रिमंडल का मंगलवार को विस्तार कर दिया गया। पटना स्थित राजभवन में राज्यपाल में मंत्रियों को पद तथा गोपनीयता की शपथ दिलाई। राजभवन के राजेंद्र मंडप में शपथ-ग्रहण कार्यक्रम हुआ। एक बार में नौ म॔त्रियों ने शपथ ली। नीचे देखिए मंत्री पद की शपथ लेने वालों की लिस्ट। कुल 31 मंत्रियों ने ली शपथ ली है, जिनमें से ज्यादा आरजेडी कोटे से 16 मंत्री है। जदयू को 11 मंत्री मिले हैं। कांग्रेस के दो तो हम पार्टी के एक विधायक को मंत्री पद दिया गया है। विभागों का बंटवारा जल्द कर दिया जाएगा। गृह मंत्रालय नीतीश कुमार ने अपने पास रखा है।

बता दें, जनता दल (यूनाइटेड) ने 9 अगस्त को सर्वसम्मति से भाजपा के साथ संबंध तोड़ने का फैसला किया और नीतीश कुमार की पार्टी ने सत्ता के आश्चर्यजनक परिवर्तन में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ हाथ मिलाया। इसके बाद नीतीश कुमार ने 10 अगस्त को राजभवन में रिकॉर्ड आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। अब कैबिनेट विस्तार हुआ।

Nitish Kumar New Cabinet

  • जदयू: विजय चौधरी – सरायरंजन (भूमिहार), विजेंद्र यादव – सुपौल (यादव), अशोक चौधरी – MLC (पासी), श्रवण कुमार – नालन्दा (कुर्मी), संजय झा – MLC (ब्राह्मण), लेसी सिंह – धमदाहा (राजपूत), जमा खान – चैनपुर (मुस्लिम), जयंत राज- अमरपुर (कुशवाहा), सुनील कुमार- भोरे (जाटव), मदन सहनी – बहादुरपुर (मछुआरा) और शिला मंडल – फुलपरास (धानुक)
  • राजद: तेजप्रताप यादव- हसनपुर (यादव), आलोक मेहता- उजियारपुर (कुशवाहा), अनिता देवी- नोखा, कुमार सर्वजीत- बोधगया (जाटव), समीर कुमार महासेठ – मधुबनी, मो शाहनवाज -जोकीहाट (मुस्लिम), चंद्रशेखर- मधेपुरा (यादव), रामानंद यादव- फतुहा- (यादव), सुरेंद्र यादव- बेलागंज (यादव), कार्तिकेय मास्टर, इसराइल मंसूरी- कांटी (मुस्लिम), शमीम अहमद-नरकटिया (मुस्लिम), सुरेंद्र राम- गरखा- (जाटव), सुधाकर सिंह- रामगढ़ (राजपूत), ललित यादव और जिंतेंद्र राय।
  • कांग्रेस: मुरारी गौतम – चेनारी (दलित) और अफाक अहमद – कस्बा (मुस्लिम)
  • RJD का बयान, 2024 की तस्वीर लगभग साफ 
  • नीतीश मंत्रिमंडल विस्तार से पहले आरजेडी के राज्यसभा सदस्य मनोज झा ने कहा, यह पूरा महागठबंधन है और अब नीतीश कुमार भी आ गए हैं, इसलिए 2024 का नक्शा काफी हद तक साफ है। मंत्रिमंडल विस्तार पर झा ने कहा, सिर्फ कुछ लोग ही नहीं हैं जो कैबिनेट में शामिल हो रहे हैं, राजद का हर कार्यकर्ता और विधायक इसका हिस्सा हैं। वे अपने नाम से शामिल नहीं हो सकते हैं, लेकिन इसमें सभी की भागीदारी होगी। पूरा मंत्रिमंडल बिहार के हित को दर्शाता  है।

About rishi pandit

Check Also

बिहार में जांघ के ऑपरेशन के दौरान मरीज की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनों ने किया हंगामा

पूर्णिया. पूर्णिया के लाइन बाजार डाकबंगला चौक के पास ऑपरेशन के दौरान मरीज की मौत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *