Sunday , September 29 2024
Breaking News
Indian Festival Diwali , Laxmi Pooja

Laxmi Upay: भूलकर भी न करें ये 5 काम वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी, बदल जाएगी किस्मत.. !

Laxmi Upay: digi desk /BHN/ आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी काफी प्रसिद्ध और प्रासंगिक हैं। इन नीतियों का पालन करने से व्यक्ति बड़े से बड़े नुकसानों ने भी बच जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही चाणक्य नीति के बारे में बताने जा रहे है जिनका सीधा संबंध धन से है। यदि इन नीतियों का पालन न किया जाए तो धनवान व्यक्ति को भी कंगाल होने में देर नहीं लगती है। इसलिए इन कामों से दूर रहना ही बेहतर है। वहीं अगर मां लक्ष्मी नाराज हो जाए किसी को भी राजा से रंक में बदल सकती है। यदि चाणक्य नीति में बताए गए इन 5 कामों से आप हमेशा दूरी बनाकर रखेंगे तो आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। वरना धन की देवी लक्ष्मी को नाराज होने में देर नहीं लगेगी।

चाणक्य नीति के अनुसार कभी भी भोजन की बर्बादी नहीं करना चाहिए। इससे मां अन्नपूर्णा की नाराज होती है। मां अन्नपूर्णा मां लक्ष्मी का ही रूप होती हैं। अन्न की बर्बादी होने से व्यक्ति जल्द ही गरीब हो जाता है।

कभी भी दूसरों के धन को धोखेबाजी से नहीं हथियाना चाहिए। अनैतिक तरीके से कमाया गया धन मां लक्ष्मी को नाराज कर देता है। और वे रूठ कर चली जाती हैं।

जो लोग दान नहीं करते हैं उनका पैसा भी नष्ट हो जाता है। इसलिए हमेशा अपनी आय का हिस्सा जरुरतमंदों को दान करना चाहिए।

घर में कभी भी झगड़ा नहीं करना चाहिए। जिन लोगों के घरों में लोगों के बीच प्यार न हों वहां मां लक्ष्मी कभी भी वास नहीं करती हैं। यदि आप धनवान बनना चाहते हैं तो घर में शांति और प्रेम बनाए रखें।

कभी भी आलस नहीं करना चाहिए। आलसी लोग मां लक्ष्मी को अप्रिय होते हैं। मां लक्ष्मी कभी भी उन लोगों के यहां निवास नहीं करती हैं जो गंदगी से रहते हैं और मेहनत नहीं करते हैं।

About rishi pandit

Check Also

इंदिरा एकादशी 2024: धन प्राप्ति के लिए करें ये उपाय

आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की ब्रह्माण्ड से लेकर अन्तिमरात्रि तक कहते हैं। इस साल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *