Friday , May 17 2024
Breaking News

MP: मध्यप्रदेश में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ें सभी नागरिक : मुख्यमंत्री श्री चौहान

 

सतना/भोपाल, भास्कर हिंदी न्यूज़/ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आजादी के अमृत महोत्सव में हम वीर स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर रहे हैं, जिन्होंने रक्त की अंतिम बूँद देकर आजादी दिलवाई। मध्यप्रदेश में “हर घर तिरंगा” अभियान उमंग, उत्साह और जोर-शोर से क्रियान्वित होगा। अभियान में सभी नागरिकों को जुड़ना है। अभियान के लिए जन-जागरण के उद्देश्य से 4 अगस्त को मैं स्वयं तिरंगा खरीदने गया था। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 13 से 15 अगस्त तक प्रदेश के घर-घर में तिरंगा फहराकर आमजन से तिरंगा फहराने का आह्वान किया है। उन्होने कहा कि तिरंगा, देश की आन, बान और शान है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान सिर्फ तिरंगा फहराने का कार्य नहीं है बल्कि एक संकल्प है कि हम राष्ट्र के विकास में अधिक से अधिक योगदान दें। हम अपने कर्तव्य पालन में कोई कसर नहीं छोड़ें। भारत माँ का जय-घोष करते हुए स्वयं तिरंगा फहराएँ और अन्य लोगों को भी इसकी प्रेरणा दें।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि 15 अगस्त को देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रत्येक देशवासी से घर-घर तिरंगा लगाने का आह्वान किया है। आजादी के अमृत महोत्सव को गरिमामय स्वरूप देने के लिए राष्ट्रव्यापी “हर घर तिरंगा” अभियान के संचालन का निर्णय लिया है। इस अभियान से मध्यप्रदेश के नागरिक भावनात्मक रूप से जुड़ चुके हैं। वे राष्ट्र-भक्ति की भावना को हृदय में भरकर नागरिक कर्त्तव्य का पालन कर रहे हैं। कहा भी गया है “झंडा ऊँचा रहे हमारा, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा”। हमारा तिरंगा हमारी शान है। हम शहीदों को याद कर रहे हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी जवानी ही नहीं पूरी जिंदगी न्यौछावर कर दी। शहीदों ने भारत भूमि को अपने रक्त के रंग से भर दिया। भारत स्वतंत्र हुआ। हम उन शहीदों को याद करते हुए उनके सपनों के अनुरूप भारत को प्रगति के पथ पर बढ़ा रहे हैं।

About rishi pandit

Check Also

MP: सिर मुंडवा कर सिंधिया ने मां राजमाता माधवी राजे को दी अंतिम विदाई, 14 दिन तक मनेगा शोक

Madhya pradesh gwalior madhavi raje scindia funeral jyotiraditya scindia bids last farewell to madhavi raje …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *