Yuzvendra chahal instagram account hacked by ipl team rajasthan royals private chat leak with dhanashree to ms dhoni: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ भारतीय टीम से स्पिनर युजवेंद्र चहल इस समय खेल से दूर हैं। चहल वेस्टइंडीज दौरे पर टीमा का हिस्सा नहीं है। इन सबके बीच चहल का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया। इस घटना की जानकारी अकाउंट हैक करने वाले ने ट्विटर पर दी। इतना ही नहीं उनकी प्राइवेट चैट का स्क्रीनशॉट भी शेयर कर दिया, जो वायरल हो रहा है।
राजस्थान रॉयल्स ने हैक किया अकाउंट
युजवेंद्र चहल का इंस्टाग्राम अकाउंट आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स ने हैक किया है। हालांकि ये सब मजाक में किया गया है। राजस्थान रॉयल्स ने ट्वीट कर युजवेंद्र के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करने की जानकारी दी। उन्होंने एक फोटो भी शेयर किया है। जिसमें चहल की चैट का स्क्रीनशॉट दिखाई दे रहा है।
राजस्थान रॉयल्य ने ट्विटर पर युजवेंद्र चहल की चैट का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया है। जिसमें उनकी पत्नी धनश्री वर्मा, संजू सैमसन, महेंद्र सिंह धोनी, जोस बटलर और रोहित शर्मा के अकाउंट से किए गए मैसेज दिखाई दे रहे हैं। धनश्री ने लिखा है कि आप वापस आ गए हमारे वीडियो में। वहीं रोहित ने लिखा, ‘अकाउंट डिलीट कर दे।’
राजस्थान का अकाउंट भी हुआ था हैक
आईपीएल के दौरान युजवेंद्र चहल ने राजस्थान रॉयल्स का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया था। चहल ने खुद को टीम का नया कप्तान बनाने का ट्वीट किया था। फैंस भी उन्हें बधाई देने लगे थे। यहां तक कि संजू सैमसन ने भी चहल को बधाई दे दी थी।