Friday , May 10 2024
Breaking News

Weekly Rashifal: इस हफ्ते हासिल होगी कोई बड़ी सफलता, जानिए अपना साप्ताहिक राशिफल

Weekly Rashifal (31 July to 6 August 2022)

मेष (21 मार्च-20 अप्रैल): संघर्ष के लंबे अंतराल के बाद सकारात्मक परिवर्तन व योजनाएं फलीभूत होंगी। रचनात्मकता से पेशेवर जीवन में सफलता मिलेगी। निजी संबंधों में प्रेम रहेगा। आपकी अंतर्दृष्टि अन्य लोगों को समझने में मदद करेगी। निवास व पेशेवर जीवन में बदलाव लाभकारी साबित हो सकता है। परिस्थितियों को सत्यता के साथ स्वीकार करने के बावजूद विरक्त भाव रखेंगे। अतीत के बोझ से मुक्त होकर नई चुनौतियों को स्वीकार करें। शुभ अंक: 7 शुभ रंग: रायल ब्लू

वृष (21 अप्रैल-21 मई): अतीत के घाव ताजा हो सकते हैं, उनका उपचार आवश्यक है। संबंधों में प्रेम व फिक्र के भावों को महसूस करेंगे। अहं का टकराव, कार्यस्थल पर संघर्ष व संबंधों में उपजी कठिनाइयों का अंत होगा। निजी व पेशेवर जीवन में नई चुनौतियों को स्वीकार करेंगे। भावनाओं में बहकर ऊर्जा बर्बाद करने से बचें। अंतर्मन पर भरोसा करें। सहज रवैया नकारात्मक व रूढ़िवादी लोगों से निपटने में मदद करेगा। ध्यान व योग से लाभ मिलेगा। शुभ अंक: 9 शुभ रंग: सी ब्लू

मिथुन (22 मई-21 जून): निजी संबंधों में प्रेम रहेगा। परिवार संग सुखद समय बिताएंगे। रचनात्मक व सकारात्मक दृष्टिकोण व्यावसायिक कार्यों में सफलता दिलाएगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। ऊर्जावान महसूस करेंगे। संतान ध्यानाकर्षण की अपेक्षा रखेगी। सहज रवैया शीर्ष पर ले जाएगा। भय को खुद पर हावी न होने दें। साहस के साथ अहम मामलों के समाधान का यत्न करें। निर्णय लेते समय अंतर्मन की सुनें। शुभ अंक: 9 शुभ रंग: लोटर्स 

कर्क (22 जून-22 जुलाई): अतीत या भविष्य की योजनाओं में उलझने के बजाय वर्तमान क्षणों को पूर्णता के साथ जिएं, अन्यथा अहम अवसर या गहन अनुभव से वंचित हो सकते हैं। पूर्वाग्रह व दीर्घकालिक लक्ष्यों का मोह त्यागकर आध्यात्मिकता व मुक्ति के पथ पर बढ़ें। दृष्टिकोण व प्राथमिकताओं में परिवर्तन आएगा, उसका प्रभाव संबंधों में परिलक्षित होगा। लाभ-हानि व भावनाओं में उतार-चढ़ाव का अनुभव कर सकते हैं। जीवन में संतुलन बिठाएं। अंक: 2 शुभ रंग: पर्पल

सिंह (23 जुलाई-23 अगस्त): प्रत्येक चीज प्रचुरता में उपलब्ध होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भावनात्मक संतुष्टि व भौतिक समृद्धि मिलेगी। रिश्तों में प्रेम व सहयोग का अनुव करेंगे। व्यक्तित्व की पूर्णता का एहसास जाग्रत होगा। संसाधनों को संयमित करते हळ्ए पेशेवर जीवन में बड़ी सफलता अर्जित करेंगे। अपने सत्य को स्वीकार करेंगे। पूर्वाग्रहों या अस्वीकारोक्ति के भय से मुक्त होकर विचार व भावनाएं प्रकट करेंगे। वयोवृद्ध व्यक्ति से घनिष्ठ मित्रता होगी। शुभ अंक: 11 शुभ रंग: गोल्डन यलो

कन्या (24 अगस्त-23 सितंबर): कार्यविशेष को कुशलता से पूर्ण करते हळ्ए प्रतिष्ठा अर्जित करेंगे। कलात्मक गतिविधियों में रुचि लेंगे। सुखद समाचार की प्राप्ति या अतिथियों का आगमन हो सकता है। कर्क राशि का व्यक्ति आपके प्रति हृदय के उद्गार प्रकट करेगा। स्वजन संग सुखद समय बिताएंगे। सुख सुविधा पर खर्च करेंगे। आध्यात्मिकता व रचनात्मकता के पथ पर बढ़ते हुए समृद्धि व सन्तुष्टि का अनुभव करेंगे। प्रेम में प्रतिबद्धता प्रकट होगी। शुभ अंक: 3 शुभ रंग: पोमेग्रेनेट रेड

तुला (24 सितंबर-23 अक्टूबर): उलझनों का निवारण होगा। कुछ अध्यायों के अंत व नई शुरुआतों का समय है। अभी तक जो बातें मन-मस्तिष्क पर हावी थीं, उनसे मुक्ति मिलेगी व नए विचारों को स्थान देंगे। समस्या के मूल तक पहुँचकर हल सुनिश्चित करेंगे। व्यावसायिक जीवन में विरोध व वित्तीय मामलों में अस्थायी विलंब होगा, पर उन्हें सकारात्मक रूप में लें। धैर्य का प्रतिफल मिलेगा। प्रियजनों संग सुखद समय बिताएंगे। शुभ अंक: 21 शुभ रंग: रायल ब्लू

वृश्चिक (24 अक्टूबर-22 नवंबर): किसी विशेष दिशा में कदम बढ़ाना चाहेंगे, किंतु नियमों, परंपराओं व रूढ़ियों से बंधा हल्का महसूस करेंगे। उनसे सीधे टकराने के बजाय बचकर निकलने का प्रयास करें। काम का दबाव व संबंधों को लेकर तनाव विस्फोटक रूप ले सकता है। नृत्य, संगीत या अन्य अभिरूचि की गतिविधियों में भाग लेकर स्वयं को तनावमुक्त करें। लोगों व परिस्थितियों से व्यथित न हों, शीघ्र ही उनमें सकारात्मक परिवर्तन आएगा। शुभ अंक: 10 शुभ रंग: आरेंज

धनु (23 नवंबर-23 दिसंबर): निजी व व्यावसायिक मामलों में महत्वपूर्ण सकारात्मक परिवर्तन हो सकते हैं। निजी संबंधों में प्रतिबद्धता प्रकट होगी व विवाह का संयोग बनेगा। प्रेम व निज स्वातंत्र्य से व्यक्तित्व की पूर्णता का अनळ्भव करेंगे। घर व कार्यस्थल पर महिलाओं की अहम भूमिका रहेगी। उनके परामर्श पर ध्यान दें। खानपान, व भावुकता के अतिरेक से बचें। अंतर्मन पर विश्वास करें व जीवन में संतुलन बिठाएं। ध्यान व योग से लाभ मिलेगा। शुभ अंक: 2 शुभ रंग: स्काई ब्लू

मकर (24 दिसंबर-20 जनवरी): विभिन्न मंचों पर प्रतिष्ठा अर्जित करेंगे। व्यावसायिक जीवन में सफलता मिलेगी व निजी संबंधों में मधुरता रहेगी। किसी आत्मीय संग भावनाएं साझा करेंगे। किसी बीमारी से उबरेंगे। घर व कार्यस्थल पर विभिन्न गतिविधियां ध्यानाकर्षण की मांग करेंगी। ऐसे में स्वास्थ्य पर ध्यान दें ताकि उनमें भागीदारी कर सकें। बाल सळ्लभ उत्साह के साथ चुनौतियों का स्वागत करेंगे। अतिथियों का आगमन अथवा यात्रा का योग बन सकता है। शुभ अंक: 19 शुभ रंग: सन यलो

कुंभ (21 जनवरी-19 फरवरी): निजी संबंधों में प्रेम रहेगा। कार्यस्थल पर कुशलता व रचनात्मकता का परिचय देंगे। जटिल मामलों व संबंधों को हल करने में आप सक्षम हैं, किंतु निर्णय लेना कठिन प्रतीत होगा। शारीरिक आकर्षण से उपजा संबंध स्थायी नहीं रह सकेगा, उस अनुभव से सीख लेकर जीवन में आगे बढ़ेंगे। निर्णय व प्रतिबद्धताएं सुनिशचित करने के क्रम में संबंधों व प्राथमिकताओं का आकलन करेंगे। साथी का सम्मान करेंगे। शुभ अंक: 6 शुभ रंग: साफ्ट ब्लू एंर्ड ंपक

मीन (20फरवरी-20मार्च): साहस के साथ चुनौतियों को स्वीकार करें। अपनी समस्याओं के लिए दूसरों को जिम्मेदार ठहराने अथवा परिस्थितियों को दोष देना सरल है, किंतु सूझबूझ से उनका सामना करने पर ही जीवन में तरक्की का मार्ग प्रशस्त होता है। कठिन दौर में अपनी क्षमताओं को साबित करेंगे। प्रेम की दस्तक हो सकती है। कार्यस्थल पर विचार व निजी संबंधों के समक्ष भावनाएं प्रकट करेंगे। सिंह राशि के व्यक्ति की सच्ची मित्रता प्राप्त होगी। शुभ अंक: 11 शुभ रंग: आरेंज

 

About rishi pandit

Check Also

सूर्य गोचर से बनेगा गुरु आदित्य योग, 14 मई से बदल जाएगी इन 5 राशियों की तकदीर, बरसेगा पैसा

सूर्य के गोचर से वृषभ राशि में 12 साल के बाद सूर्य और गुरु की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *