Tuesday , May 14 2024
Breaking News

Sawan : घर में भूलकर भी न लगाए भगवान भोलेनाथ की ऐसी तस्वीरें, जानिए कारण

Sawan 2022 donot put such pictures of lord shiva in your house know the reason: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ धर्म ग्रंथों के अनुसार प्रतिदिन भगवान शिव के दर्शन करना चाहिए। लगभग सभी हिंदू घरों में भगवान शिव की तस्वीर विशेष रूप से लगाई जाती है। जिससे आते-जाते भगवान शिव के दर्शन हो सके। और हमें पुण्य फल की प्राप्ति हो सके। लेकिन भगवान शिव की तस्वीरें घर में लगाते समय कुछ बातों के विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। नहीं तो इससे अशुभ फल भी भुगतने पड़ सकते हैं। साथ ही जहां भी भगवान शिव की तस्वीर लगाएं वहां नियमित रूप से साफ-सफाई करनी चाहिए। समय-समय पर तस्वीर को भी साफ करते रहना चाहिए। रजस्वला की स्थिति में महिलाओं को शिवजी की तस्वीर को हाथ नहीं लगाना चाहिए। शिवजी की पूजा करने पर मेहंदी और हल्दी न चढ़ाएं। शिव जी पूजा में ये चीजें वर्जित होती है। जैसे ही शिव पूजा में चढ़े फूल माला बासी हो जाएं तो उन्हें तुरंत वहां से हटा दें।

भगवान शिव की ऐसी तस्वीरें न लगाएं

बहुत से लोग अपने घरों में भगवान शिव की तांडव नृत्य करते हुए तस्वीर लगा लेते हैं। ये बहुत गलत होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार ये भगवान शिव का रौद्र रूप हैं क्योंकि वे अत्यंत क्रोधित स्वरूप में दिखाई देते हैं। देखने पर यह तस्वीर भले ही काफी आकर्षक लगती है लेकिन इससे घर का वास्तु खराब होने लगता है। इसका बुरा असर घर के साथ-साथ घर में रहने वाले लोगों पर भी हो सकता है। वास्तु के अनुसार शिवजी के क्रोधित स्वरूप को घर में रखने से अशांति बढ़ती है। वहीं जो लोग शिवजी के क्रोधित स्वरूप के रोज दर्शन करते हैं उनके स्वभाव में भी क्रोध बढ़ने लगता है।

इस तस्वीर को लगाने से आएगी सुख-समृद्धि

भगवान शिव के संबंधित कोई भी तस्वीर अगर आपको अपने घर में लगानी है तो 12 ज्योतिर्लिंगों में से किसी भी एक तस्वीर को लगा सकते हैं। इन तस्वीरों को घर में लगाने से पॉजिटिविटी आती है। साथ ही इसका शुभ प्रभाव घर में रहने वाले लोगों पर भी दिखाई देने लगता है। भगवान शिव की सौम्य अवस्था की तस्वीर को भी घर में लगा सकते हैं जिसमें वे अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हुए स्वरूप में हों। भगवान शिव की इस तरह की तस्वीर लगाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है ।

 

About rishi pandit

Check Also

शुक्र नक्षत्र में बदलाव: भाग्यशाली समय की सूचना

 वैदिक शास्त्र के अनुसार हर एक ग्रह निश्चित काल के बाद अपनी राशि और चाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *