Saturday , May 18 2024
Breaking News

Gold price: सोने की कीमत में 700 रुपए की तेजी, 1900 रुपए चांदी भी चढ़ी

Gold price 29 July 2022: digi desk/BHN/नई दिल्ली/  शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में सोना 700 रुपए प्रति 10 ग्राम तेजी दिखा रहा है, जिससे 24 कैरेट सोना 51,380 रुपए पर कारोबार करता दिख रहा है, वहीं चांदी की बात की जाए तो शुक्रवार को 1,900 रुपए प्रति किलो की तेजी के साथ 56,500 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया है। इस बीच 10 ग्राम 22 कैरेट सोना 650 रुपए की तेजी के बाद आज 47100 रुपए पर कारोबार कर रहा है। बीते कुछ दिनों से सोने के भाव में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

महानगरों में सोने का ताजा भाव

मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 51,380 रुपए प्रति 10 ग्राम है, वहीं 22 कैरेट सोने का भाव अन्य शहरों में 47,100 रुपए पर कारोबार कर रहा है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 51,550 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 47,250 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है। चेन्नई में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 52,000 रुपए और 22 कैरेट सोने की कीमत 47,670 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई, दिल्ली और कोलकाता में चांदी का भाव

सोने के अलावा आज सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत में भी उछाल देखने को मिला है। मुंबई, दिल्ली और कोलकाता में चांदी 56,500 रुपए प्रति किलो बिक रही है। वहीं चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद में एक किलो चांदी शुक्रवार को 61,200 रुपए पर कारोबार कर रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत

ग्लोबल मार्केट की बात करें तो हाजिर सोना 0045 GMT के हिसाब से 1,755.59 डॉलर प्रति औंस पर सपाट था। अमेरिकी सोना वायदा 0.1 फीसदी की तेजी के साथ 1,752.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। मई के मध्य के बाद से सोने की कीमत में अभी तक 1.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। बाजार के जानकारों के मुताबिक उच्च आयात शुल्क और सोने की खरीद पर अतिरिक्त प्रतिबंधों की आशंका और रुपया-डॉलर विनिमय दर जैसे प्रमुख कारणों के चलते सोने की कीमत में तेजी देखी जा रही है।

About rishi pandit

Check Also

चुनाव प्रचार चरम पर होने के बावजूद डीजल की बिक्री घटी, पेट्रोल की खपत लगभग स्थिर

चुनाव प्रचार चरम पर होने के बावजूद डीजल की बिक्री घटी, पेट्रोल की खपत लगभग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *