Monday , July 8 2024
Breaking News

Monsoon Session: अधीर रंजन के बयान पर हंगामा, बहस के दौरान स्मृति ईरानी को सोनिया ने फटकारा- कहा, ‘Don’t talk to me’

Monsoon session congress leader adhir ranjan trapped by saying rashtra patni bjp protest in parliament: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान को लेकर अब सियासत तेज हो गई है। इस मुद्दे पर आज संसद में भी सोनिया गांधी और स्मृति ईरानी के बीच जमकर बहस हुई। जब भाजपा सांसद सोनिया गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे। इस दौरान कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और स्मृति ईरानी के बीच नोकझोंक भी देखने को मिली। तीन मिनट तक चली इस बहस के दौरान सोनिया गांधी ने स्मृति ईरानी से ‘Don’t talk to me’ तक कह दिया।स्मृति ईरानी ने कहा कि अधीर रंजन के गलतियों के लिए आपको माफी मांगना चाहिए. स्मृति पर नाराजगी दिखाते हुए सोनिया गांधी ने कहा डोंट टॉक टू मी। अधीर रंजन चौधरी के बयान पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी कहा कि कांग्रेस पार्टी हर तरह से एक आदिवासी को कमजोर करने की कोशिश करती रही है। सीतारमण ने कहा कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि वह पहले ही माफी मांग चुके हैं, वह देश को गुमराह कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर अधीर रंजन चौधरी का दावा है कि माफी मांगने की कोई जरूरत नहीं है।

आपको बता दें आज भाजपा सांसदों ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की गई टिप्पणी के विरोध में संसद में प्रदर्शन किया। वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अधीर रंजन चौधरी के बयानों को लेकर कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना साधा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्मृति ईरानी ने कहा कि जब से द्रौपदी मुर्मू का नाम राष्ट्रपति के उम्मीदवार के रूप में घोषित हुआ, तब से ही द्रौपदी मुर्मू कांग्रेस पार्टी की घृणा और उपहास का शिकार बनीं। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें कठपुतली कहा।

वहीं केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने भी कहा कि ये बहुत बड़ा अपमान है, ये राष्ट्र का अपमान है। सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी को माफी मांगनी चाहिए। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी कहा कि स्पष्ट रूप से लोकसभा के विपक्ष के नेता का उद्देश्य नवनिर्वाचित राष्ट्रपति का अपमान करना था। जो एक स्व-निर्मित महिला हैं, एक आदिवासी पृष्ठभूमि से आती हैं। पूरा भारत उनका समर्थन कर रहा है। ‘राष्ट्रपत्नी’ शब्द का प्रयोग कहीं नहीं होता है। राष्ट्रपति शब्द पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए समान रूप से इस्तेमाल होता है। यह एक सामान्य ज्ञान है।

अधीर चौधरी बोले, मुझसे चूक हो गई

हालांकि विवाद बढ़ने के बाद अधीर रंजन चौधरी को अपनी गलती का अहसास हो गया और बैकफुट पर आ गए। उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि भारत की राष्ट्रपति चाहे कोई भी हो वे हमारे लिए राष्ट्रपति ही हैं। ये शब्द बस एक बार निकला है। ये चूक हुई है, लेकिन सत्ताधारी पार्टी के कुछ लोग राई का पहाड़ बना रहे हैं। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से जब पूछा गया कि क्या अधीर रंजन चौधरी संसद में अपने बयान के लिए माफी मांगेगे तो उनका सिर्फ इतना कहा कि उन्होंने माफी मांग ली है। हालांकि इस मुद्दे पर संसद में गतिरोध हो सकता है। इसी के मद्देनजर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने CPP कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की तत्काल बैठक बुलाई। पार्टी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और अधीर रंजन चौधरी को भी बुलाया गया है। इस बीच लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष से अनुरोध किया है कि उन्हें उनके बयान के लिए लगाए गए आरोपों पर उन्हें सदन के पटल पर बोलने का मौका दिया जाए, उन्होंने इस पर एक पत्र भी दिया है।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस आज भी इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रही कि एक आदिवासी महिला इस देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद को सुशोभित कर रही हैं। सोनिया गांधी द्वारा नियुक्त नेता सदन अधीर रंजन ने द्रौपदी मुर्मू को ‘राष्ट्रपत्नी’ के रूप में संबोधित किया, ये बेहद शर्मनाक है।

ये थे अधीर रंजन चौधरी के बेतुके बोल

संसद भवन परिसर में कांग्रेस का प्रदर्शन चल रहा था, तभी पत्रकारों के सवाल पर जवाब देते हुए कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति के लिए ‘राष्ट्रपत्नी’ शब्द का इस्तेमाल किया। एक पत्रकार ने पूछा था कि कल आप राष्ट्रपति भवन जा रहे थे, जाने नहीं दिया गया। इसके जवाब में कांग्रेस नेता ने कहा कि आज भी जाने की कोशिश करेंगे। इसके बाद चौधरी ने कहा कि हिंदुस्तान की राष्ट्रपति सबके लिए है। हिंदुस्तान की ‘राष्ट्रपत्नी’ सबके लिए है। हमारे लिए क्यों नहीं। अब इसी को लेकर भाजपा अब हमलावर हो गई है।

About rishi pandit

Check Also

कुलगाम में अलमारी के पीछे बंकर में छिपे थे 4 आतंकी, वीडियो वायरल

कुलगाम जम्मू कश्मीर में सेना द्वारा आतंकवादियों के सफाए के लिए लगातार अभियान चलाए जा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *