Monday , May 20 2024
Breaking News

Upaaye: लाल मिर्च के ये टोटके  खाली नहीं जाते, समस्याओं को दूर भगाने के लिए आजमाएं

Red Chilli Astro Benefits: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ लाल मिर्ची हर भारतीयों के किचन में आसानी से मिल जाती है। लाल मिर्च जहां खाने का जायका बढ़ाता है। वहीं यह जीवन में आने वाली समस्याओं को दूर करने में भी कारगर है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रेड चिली के इस्तेमाल से कई तकलीफों से छुटकारा पाया जा सकता है। लाल मिर्च से आर्थिक समस्या से निजात पाया जा सकता है। साथ ही कार्य में सफलता पाने के लिए इसका टोटका फायदेमंद है। लाल मिर्च शत्रु को परास्त करने में भी उपयोगी है। आइए जानते हैं लाल मिर्च के आसान उपायों के बारे में जो हर परेशानियों को दूर करेगा।

धन के लिए उपाय

घर में बरकत व माता लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए एक रुमाल में 7 लाल मिर्च को बांधकर रखें। इसे उस स्थान पर रखें, जहां आप पैसे रखते हैं। ऐसा करने से घर में धन टिकेगा और फिजूलखर्ची नहीं होगी।

सफलता पाने का उपाय

कई कोशिशों के बाद भी किसी क्षेत्र में सफलता नहीं मिल पाती है। इससे व्यक्ति निराश होने लगताहै। ऐसे में लाल मिर्च का उपयोग इस समस्या से राहत दिला सकता है। इसके लिए 5 सूखी लाल मिर्च लें। किसी भी काम को करने के लिए बाहर जाने से पहले घर की दहलीज पर रखे दें। इसके बाद ही घर के बाहर कदम रखें।

नजर दोष दूर करने का उपाय

नजर दोष के कारण जातक को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। नजर दोष की वजह से बनते हुए कार्य बिगड़ जाते हैं। साथ ही व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लाल मिर्च के उपाय से नजर दोष की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए 7 लाल मिर्ची को लें। फिर सात बार सीधे क्रम में और सात बार उल्टे क्रम में अपने सिर से उतारें। इसके बाद मिर्ची को आग में डाल दें। ऐसा करने से नजरदोष दूर हो जाएगा।

 

About rishi pandit

Check Also

शनि के कष्ट को समझें, आने वाला है सुनहरा समय

शनिदेव के बारे में लोगों की नकारात्मक धारणा एवं भ्रम का कारण है, उनका सच्चा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *