Friday , May 17 2024
Breaking News

पत्नी ने कमाकर लाने को कहा, तो पति ने गले में मारा चाकू

crime by husbend: विदिशा/ विदिशा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र आर एमपी नगर में एक महिला को उसके पति ने चाकू मार दिया। महिला को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार घटना सोमवार सुबह करीब 8 बजे की है। 35 वर्षीय महिला नीलम गुप्ता ने बताया कि उनके पति संतोष गुप्ता ज्यादातर अपने माता-पिता के साथ दूसरे घर में ही रहते हैं। सोमवार सुबह जब घर आए तो पैसों को लेकर विवाद करने लगे। नीलम ने बताया कि उनके पति कोई काम धंधा नहीं करते, इसी बात को लेकर जब नीलम ने उनसे खुद कमा कर लाने की बात कही तो दोनों के बीच विवाद हो गया इसी विवाद में पति को गुस्सा आ गया और उसने जेब से एक छोटा सा चाकू निकालकर नीलम के हाथ और गर्दन पर मार दिया।

नीलम बुरी तरह घायल हो गई उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। नीलम के गले में 3 टांके लगाए गए हैं। दोपहर 12 बजे सिविल लाइन पुलिस अस्पताल पहुंची और उसके बयान लिए। थाने के प्रधान आरक्षक आरएन चतुर्वेदी ने बताया कि महिला के बयान लिए गए हैं उसने अपने पति पर आरोप लगाए हैं मामले की जांच की जा रही है।

घायल महिला नीलम उत्तर प्रदेश के बलिया की रहने वाली हैं करीब 10 साल पहले उसकी शादी विदिशा में संतोष गुप्ता से हुई थी। नीलम ने बताया कि ये उसकी दूसरी शादी है। शादी के बाद से ही अक्सर उनके पति संतोष मारपीट करते हैं। घर से भगाने की धमकी भी देते हैं। वह ज्यादातर अपने माता-पिता के साथ दूसरे घर में ही रहते हैं। नीलम दूसरों के घरों में रोटी बनाने, सफाई करने का काम करती है। उसकी दो बेटियां भी हैं जिसका पालन पोषण नीलम खुद करती है। नीलम ने बताया कि जहां उनका कोई नहीं है मायके में सूचना दी गई है इतनी दूर से 2 दिन यहां तक आने में लग जाएंगे।

About rishi pandit

Check Also

Chhatarpur: युवक को फंसाकर बंधक बनाने वाली 2 महिलाएं गिरफ्तार, शातिर अपराधी की पत्नी है मुख्य आरोपी

छतरपुर,भास्कर हिंदी न्यूज़/ युवक को जाल में फंसाकर बंधक बनाने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *