Monday , May 20 2024
Breaking News

सँयुक्त संचालक की जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन तिलखन प्राचार्य, अब कार्रवाई का इंतज़ार

  • पद पर रहते हुए की मनमानी, नियम कानून ताक पर रख कईयों को पहुंचाया लाभ
    वर्तमान में सतना डीपीसी की कुर्सी पर विराजमान हैं

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़। रीवा जिले के तिलखन हायरसेकेंडरी प्राचार्य पर कर्मचारियों को परेशान करने व प्रताडि़त करने के आरोप लगे हैं। इसी जांच जेडी रीवा ने की है। जिसमें कर्मचारियों को अनावश्यक परेशान करने के मामले सामने आए हैं। वर्तमान में तिलखन प्राचार्य सतना के डीपीसी हैं। जेडी के पत्र क्रमांक जांच/२०२०/सतर्कता-३/१११५ दिनांक 17-11-2020 के अनुसार संकुल केन्द्र तिलखन रीवा के जोकहा प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षक राजेश कुमार रवि को लाभ एक साल न माह दिया गया। उनकी सेवा पुस्तिका लेखा कार्यालय को भेजने में अनावश्यक देरी की थी।

9 कर्मचारियों के भुगतान अनावश्यक तरीके से रोके, कुछ पर रहे मेहरबान

जांच में यह भी सामने आया कि तत्कालीन तिलखन प्राचार्य ने अपने 9 कर्मचारियों के भुगतान अनावश्यक तरीके से रोके हैं व अनावश्यक तरीके से भुगतान भी किया है। इसमें पूनम दुबे का अगस्त/ सितम्बर २०१८, सुरेन्द्र कुमार पाठक का जुलाई अगस्त २०१८, नरेश सिंह मार्च २०१९, फरवरी से अप्रैल २०२०, अखिलेश सिंह अप्रैल, मई, जुलाई, अगस्त, सितम्बर २०१८, इंद्रजीत कोल, जून २०१६, वंश राज सिंह अप्रैल से जून २०१७, वीरेन्द्र सिंह अप्रैल से जून २०१७, उमा सिंह जून २०१६ और फरवरी २०१७ तथा पुष्पेन्द्र कुमार पांडेय अप्रैल २०१७ का भुगतान रोका था।
तत्कालीन तिलखन प्राचार्य ने कई कर्मचारियों के अनुपस्थित पाए जाने के बाद भी मुंहदेखी की। किसी को अनुपस्थित किया किसी को नहीं। इसके अलावा किसी को शोकॉज थमाया किसी को नहीं। यह निरीक्षण तब रीवा डीईओ रहे बृजेश मिश्रा ने किया था।
जांच में दोषी पाए जाने के बाद वर्तमान डीपीसी से प्रताड़ित लोगों को इस बात का बेसब्री से इंतज़ार है कि उनके खिलाफ विभाग कौन सी सख्त कार्रवाई करता है!

About rishi pandit

Check Also

Satna: एग्जिट पोल एवं परिणाम का प्रकाशन या प्रचार एक जून तक पूर्णतः प्रतिबंधित

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ लोकसभा निर्वाचन 2024 की आदर्श आचार संहिता प्रभावशील है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *