Monday , May 20 2024
Breaking News

Lal Kitab: रूठा प्यार आएगा वापस! लाल किताब के ये उपाय आजमा कर देखें

Lal Kitab Upay: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ कई बार गलतफहमियों के कारण प्रेमी-प्रेमिका या पार्टनर के बीच दरार आ जाती है। एक-दूसरे प्रति विश्वास खत्म होने लगता है। कई अन्य कारण भी प्यार को खत्म करने के लिए जिम्मेदार होते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है। आपका प्यार आपसे नाराज है। उसे वापस पाने के लिए लाल किताब के चमत्कारिक उपाय अजमाएं। यह उपाय इतने कारगर हैं कि आपके प्रति लाइफ पार्टनर के मन में प्यार की भावना पैदा करेंगे। वह आपके संबंध पहले से अधिक मधुर होंगे। लाल किताब के ये बहुत प्राचीन टोटके माने गए हैं।

1. एक पका केला लें। उसमें गोरोचन मिलाकर लेप बनाएं। फिर इसे अपने सिर पर लगाएं। ऐसा करने से व्यक्ति में आकर्षण क्षमता विकसित होती है।

2. नारियल, धतूरे के बीज और कपूर को एक साथ पीस लें। फिर इसमें शहर मिलाएं। इसे कांच की बोतल में भरकर रखें। प्रतिदिन इसका तिलक अपने माथे पर लगाएं। एक महीने के अंदर आपका प्यार निश्चित रूप से वापस लौट आएगा।

3. अगर आपसी रिश्ते में खट्टास आ रही है, तो पति-पत्नी को साथ में खाना खाने की आदत डालनी चाहिए। खाते समय पति या पत्नी अपने थाली में से कुछ खाने का टुकड़ा जीवनसाथी की थाली में मिला दें। ऐसा करने से रिश्ते में सुधार आएगा।

4. जो ग्रह शुभ फल नहीं दे रहे हैं। उनका शुभ फल पाने के लिए उन्हें आकर्षित करके शुभ बनाना जरूरी है। शुक्र को प्रेम का ग्रह माना जाता है। इसलिए शुक्र को प्रसन्न रखना जरूरी है। शुक्रवार के दिन स्फटिक की माला धारण करें। साथ ही शुक्र मंत्र (ऊँ शुं शुक्राय नमः) का जाप करें।

5. अगर किसी को अपनी ओर आकर्षित करना चाहते हैं, तो शुक्र व कामदेव को प्रसन्न करें। इसके लिए मंत्र का जाप करना होगा। (ऊँ कामदेवाय विद्महे, रति प्रियायै धीमहि, तन्नो अनंग प्रचोदयात्) इस मंत्र के जाप करने से दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ता है। वहीं कामदेव मंत्र (ऊँ नमो भगवते कामदेवाय यस्य दृश्यो भवामि यस्य मम मुखं पश्यति तं तं मोहयतु स्वाहा) का जाप करें। इस मंत्र के जाप से व्यक्ति में आकर्षण बढ़ता है।

About rishi pandit

Check Also

शनि के कष्ट को समझें, आने वाला है सुनहरा समय

शनिदेव के बारे में लोगों की नकारात्मक धारणा एवं भ्रम का कारण है, उनका सच्चा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *