Sunday , May 5 2024
Breaking News

Satna: मुख्यमंत्री शिवराज ने विजय संकल्प सभा में योगेश के लिए लोगों से मांगा आशीर्वाद

 

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ सतना महापौर पद के लिए छिड़ी जंग में जनसमर्थन जुटाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरूवार को सतना पहुंचे। यहां पर विजय संकल्प रैली में मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी योगेश ताम्रकार के समर्थन में बिरला मार्केट ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि आप सब सतना का संपूर्ण विकास चाहते हैं तो भाजपा प्रत्याशी योगेश ताम्रकार को अपना समर्थन और आर्शीवाद प्रदान करें।

कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मौके पर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि विकास के नाम पर कांग्रेस के पूर्व मुुख्यमंत्री कमलनाथ का हाथ सिर्फ विधायकों के साथ रहा है। पार्टी के बाकी के कार्यकर्ता कमलनाथ के कार्यकाल में अनाथ जैसे रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारी पार्टी ने कार्यकर्ता को महापौर पद का प्रत्याशी बनाया है जबकि कांग्रेस के पास कार्यकर्ता ही नहीं है लिहाजा उन्होंने अपने विधायक को ही चुनावी जंग में दांव पर लगा दिया।

जनहितैषी कार्यों का बखान

जनसभा में प्रदेश के मुखिया ने भाजपा के जनहितैषी कार्यों का बखान किया तथा लोगों से अपील की कि यह विकास निरंतर जारी रहे इसलिए आप भाजपा के कार्यकर्ता महापौर पद के उम्मीदवार योगेश ताम्रकार को विजयी बनाइये। इस मौके पर सीएम के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बी.डी शर्मा, भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री शिवानंद शर्मा, सतना सांसद गणेश सिंह, पार्टी जिलाध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी समेत पार्टी के पदाधिकारी मंच पर मौजूद रहे।

हवाई पट्टी में अगवानी

जनसभा के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के सतना पहुंचने पर हवाई पट्टी में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनकी अगवानी की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह इसके पश्चात ओम रिसार्ट पहुंचे जहां उन्होंने शहर के प्रबुद्ध व्यापारी वर्ग से सौजन्य भेंट की। जनसभा को संबोधित करने के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी के वरिष्ठ नेता लक्ष्मी यादव के निवास पहुंच कर चुनावी रणनीति पर विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री ने पूर्व भाजपा विधायक शंकरलाल तिवारी के घर जाकर भी उनसे सौजन्य मुलाकात की।

About rishi pandit

Check Also

चुनाव आयोग को इंदौर में वोटिंग प्रतिशत में गिरावट की संभावना

इंदौर मध्य प्रदेश के सबसे ज्यादा वोटर वाले इंदौर में चुनाव आयोग को गर्मी के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *