Sunday , May 5 2024
Breaking News

Astro Tips: सूर्यास्त के बाद न करें ये 4 काम, वरना दुर्भाग्य पीछा नहीं छोड़ेगा 

Astro Tips: digi desk/BHN/नई दिल्ली/  धर्म ग्रंथो के अनुसार कुछ ऐसे काम बताए गए जो सुबह या शाम को नहीं करना चाहिए। अगर इन कामों को करते समय कोई गलती हो जाए तो इसके बुरे परिणाम भी भुगतने पड़ सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही कामों के बारे में बताने जा रहे हैं। जो सूर्यास्त के बाद नहीं करना चाहिए। ऐसा करना शुभ नहीं होता यह अशुभ माना जाता है। साथ ही ऐसा भी कहा जाता है कि इसके दुष्परिणाम भविष्य में भी भुगतने पड़ सकते हैं। ये काम भले ही बहुत साधारण हो लेकिन धर्म ग्रंथो के अनुसार इन्हें बहुत ही अशुभ फल देने वाला माना गया है। आइए जानते है ऐसे कौन से काम हैं।

सूर्यास्त के बाद पेड़-पौधों का हाथ न लगाएं

धर्म ग्रंथो के अनुसार सूर्यास्त के बाद पेड़-पौधों को हाथ नहीं लगाना चाहिए। उनसे किसी भी तरह से छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए। हिंदू धर्म में पेड़-पौधों को देवता स्वरूप में माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि सूर्यास्त के बाद पेड़-पौधे आराम करते हैं। और हाथ लगाने पर उनके आराम में बाधा आती है। जिसका बुरा परिणाम भुगतना पड़ सकता है। ये ठीक उसी तरह है जैसे किसी सोते हुए व्यक्ति को उठा देना। इसलिए सूर्यास्त के बाद पेड़-पौधों को परेशान नहीं करना चाहिए।

झाड़ू पोछा न लगाएं

घर की साफ-सफाई का समय शाम का होता है यानी कि सूर्यास्त के पहले का। सूर्यास्त के बाद घर की साफ-सफाई या झाड़ू पोछा करना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा करने के कारण किसी के भी बुरे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही बड़े बुजुर्ग भी कहते हैं कि शाम को सूर्यास्त के पहले ही घर की साफ-सफाई कर लेनी चाहिए। इसके बाद नहीं करना चाहिए।

सूर्यास्त के समय न सोएं

धर्म ग्रंथों के अनुसार सोने का समय रात का समय निश्चित किया गया है। इसलिए सूर्यास्त के तुरंत बाद नहीं सोना चाहिए। साथ ही जिस समय सूर्यास्त हो रहा हो उस समय भी नहीं सोना चाहिए। ऐसा करने के कारण दुर्भाग्य बढ़ता है। कहा जाता है कि सूर्यास्त के बाद देवी लक्ष्मी घर में प्रवेश करती हैं और जब वे किसी को सोता हुआ देखती है तो तुरंत उस घर को छोड़ देती है। ऐसे घर में गरीबी बनी रहती है और सेहत से जुड़ी परेशानियां भी होने लगती हैं।

न करें क्षौर कर्म

धर्म ग्रंथों के अनुसार सूर्यास्त के बाद किसी भी प्रकार के क्षौर कर्म नहीं करना चाहिए। क्षौर कर्म का मतलब है जैसे बाल कटवाना, शेविंग करवाना, नाखून काटना आदि। ऐसा करने से जीवन में नकारात्मकता बढ़ती है। इसके अशुभ प्रभाव भी देखने को मिलते हैं। ये सभी काम या तो सुबह ही कर लेने चाहिए या फिर सूर्यास्त के पहले। सूर्यास्त के बाद ये सभी काम अशुभ माने जाते हैं। इसलिए भूलकर भी ये गलतियां न करें।

 

About rishi pandit

Check Also

शुक्र व गुरु तारा हुआ अस्त नहीं होंगे मांगलिक कार्य, जाने कब होगा उदय

नवग्रह में देवताओं के गुरु बृहस्पति और दैत्यों के गुरु शुक्र का विशेष महत्व है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *