Monday , May 20 2024
Breaking News

Angarak Yog : 10 अगस्त तक राहु व मंगल की युति के कारण इन राशि वालों की रहेगी मौज

Angarak Yog 2022: digi desk/BHN/नई दिल्ली/  राहु और मंगल की युति 27 जून से 10 अगस्त तक मेष राशि में रहेगी। राहु और मंगल की युति से अंगारक योग का निर्माण होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अंगारक योग को अशुभ माना जाता है। इस योग में शुभ व मांगलिक कार्यों को करने की मनाही होती है। राहु और मंगल की युति का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ने वाला है। इस युति से कई राशि वालों को सफलता मिलेगी वहीं कई राशि वालों को कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। इस योग के कारण देश के कई हिस्सों में हिंसक और यातायात की दुर्घटनाएं बढ़ने की संभावनाएं होती है। आइए जानते है कि अंगारक योग का किन राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।

मेष – राहु और मंगल की युति से मेष राशि वालों के सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी और व्यापार में लाभ होने की संभावना है। धन लाभ के योग बनेंगे।

मिथुन – मिथुन राशि वालों के मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन की संभावना है। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे।

कर्क – कर्क राशि के जातकों को कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों को सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगा रहेगा। पिता का सहयोग मिल सकता है।

सिंह – सिंह राशि वालों के मान-सम्मान में वृद्धि होने संभावना है। धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं। आय में बढ़ोतरी होगी।

तुला – तुला राशि के व्यापारियों को इस युति से मुनाफा हो सकता है। नौकरी कर रहे जातकों की कार्यशैली में सुधार होगा। वेतन में वृद्धि के योग बनेंगे।

वृश्चिक – वृश्चिक राशि के जातकों को गुप्त शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। नौकरी में बढ़ोतरी के योग बनेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

धनु  धनु राशि के जातकों को अचानक धन लाभ होने की संभावना है। भवन या वाहन की खरीदारी के योग बन रहे हैं। नौकरी में तरक्की मिलेगी।

इन राशि के जातकों को रहना होगा सावधान

वृषभ – वृषभ राशि के जातकों को कार्यस्थल पर सतर्क रहना चाहिए। किसी भी फैसले को लेने से पहले उस पर विचार जरूर करें। शत्रु के हावी होने की संभावना है।

कन्या – कन्या राशि के जातक बेवजह के धन खर्च से परेशान हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है। वाद-विवाद से दूर रहें।

मकर – मकर राशि का जातकों को इस अवधि में अपनी सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। नौकरी व व्यापार से मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे।

कुंभ – इस राशि के नौकरी पेशा जातकों का सहयोगियों के साथ विवाद हो सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना है।

मीन – मीन राशि के जातक राहु और मंगल की युति के कारण धन खर्च से परेशान रहेंगे। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। विवाद होने की संभावना है।

 

About rishi pandit

Check Also

सनातन धर्म में भगवान की पूजा करते समय घी और तेल के दीपक जलाने का नियम है, ऐसी बाती जलाने से खुश होते हैं देवता

सनातन धर्म में भगवान की पूजा करते समय घी और तेल के दीपक जलाने का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *