Wednesday , November 4 2026
Breaking News

Satna: शुक्रवार को दर्ज की गई सीजन की सबसे गर्म रात

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ सतना में गर्मी से लोग बेचैन हैं और पारा लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को एक डिग्री तापमान नीचे गिरने के बाद शुक्रवार को फिर एक डिग्री तापमान ने उछाल मार दिया। इसी के साथ सीजन की सबसे गर्म रात भी शुक्रवार को दर्ज की गई। शुक्रवार को सतना में इस गर्मी की सबसे गर्म रात रही जिसका तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम को आसमान में हल्के बादल जरूर आए लेकिन वे भी गर्मी से लोगों को राहत नहीं दिला पाए। दिन भर लू का प्रकोप रहा। सुबह 8 बजे से ही गर्म हवा के थपेड़े चलना शुरू हो गए थे। सबसे ज्यादा परेशानी रोजमर्रा का व्यवसाय और सब्जी ठेला व रिक्शा चालकों को हुई जो अपना जीवन यापन करे तपती गर्मी में भी भटकते दिखे।

रात 10 बजे चक चली गर्म हवाएं 

सतना में रात गर्म होने के पीछे गर्म हवा भी रही। राजस्थान की ओर से आई गर्म हवा के थपेड़े रात तक जारी रहे। शहर में रात 10 बजे तक गर्म हवाएं चलती महसूस हुई हैं। जिसके कारण इस वर्ष की सबसे गर्म रात शुक्रवार रात दर्ज की गई।

शुक्रवार का मौसम 

स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को सतना का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो न्यूनतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की आर्द्रता 27 प्रतिशत मापी गई वहीं शाम की आर्द्रता 17 प्रतिशत मापी गई। मौसम विभाग के अनुसार अभी दो से तीन दिन और गर्मी से राहत के आसार नहीं है। मानसून आने के बाद ही अब इस गर्मी से लोगों को राहत मिल सकती है।

 

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *