Friday , May 17 2024
Breaking News

Shilpa Shetty: दुबई और लंदन में बंगले से लेकर करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं शिल्पा शेट्टी

Shilpa Shetty Net worth: digi desk/BHN/ मुंबई/  बाॅलीवुड की बेहद खूबसूरत और मशहूर अदाकारा शिल्पा शेट्टी का आज जन्मदिन है। साल 1975 में आज ही के दिन उनका जन्म हुआ था। उन्होंने साल 1993 से फिल्म बाजीगर से अपना बाॅलीवुड डेब्यू किया था। 1994 में उन्होंने अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ में काम किया था जो कि सुपरहिट फिल्म रही थी। एक्टिंग के साथ ही वे अपनी फिटनेस, सेहत और योगा के लिए भी दुनियाभर में अपनी पहचान बना चुकी है। शिल्पा शेट्टी 47 साल की हो चुकी है लेकिन वे आज भी कई हसीनाओं को मात दे रही है। शिल्पा शेट्टी उन एक्ट्रेसेस में से एक है जो बहुत ही लग्जरी लाइफ जीती हैं। उन्होंने जाने माने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की और उसके बाद वे बड़े पर्दे पर कम ही नजर आईं है।

लग्जरी लाइफ जीती है शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी बाॅलीवुड की हसीनाओं में से एक है जिनके पास अरबों रुपये की संपत्ति होती है। शिल्पा शादी के बाद अपने कई तरह के बिजनेस में व्यस्त हो गई थीं। शिल्पा शेट्टी रेस्टोरेंट, बार और स्पा का बिजनेस करती हैं। शिल्पा ने पिछले साल ही मुंबई के वर्ली इलाके में बेस्टीयन चेन नाम से एक नया रेस्टोरेंट शुरु किया है। इसके अलावा शिल्पा काफी वक्त तक आईपीएल की टीम राजस्थान राॅयल्स की मालकिन भी रही हैं। साथ ही शिल्पा शेट्टी के पास दुबई के बुर्ज खलीफा में एक अपार्टमेंट भी है। उनके पति राज कुंद्रा ने उन्हें साल 2010 में शादी का सालगिरह पर बुर्ज खलीफा में एक फ्लैट गिफ्ट किया था। जिसकी कीमत करोड़ो में थी। साल 2015 में इस फ्लैट रके बिकने की खबर सामने आई थी।

134 करोड़ की संपत्ति की मालकिन है शिल्पा

एक रिपोर्ट के मुताबिक शिल्पा शेट्टी करीब 134 करोड़ की संपत्ति की मालकिन है। जब उनकी सगाई हुई थी तो राज कुंद्रा ने उन्हें बहुत मंहगी अंगूठी पहनाई थी। उस समय उस अंगूठी की कीमत करीब 3 करोड़ रुपये थी। यह अंगूठी अब भी शिल्पा के पास है। यह 20 कैरेट की व्हाइट डायमंड रिंग है।

इसके अलावा शिल्पा अक्सर लंदन घूमने जाया करती हैं। राज कुंद्रा ने शिल्पा को लंदन में भी एक घर खरीद कर दिया हुआ है। जिसकी कीमत 7 करोड़ रुपये है। उनकी इंग्लैंड के वेयब्रिज, सरे में एक सात बेडरुम प्रापर्टी है जिसका नाम राज महल है। इसके अलावा दुबई में सबसे पाॅश इलाका कहे जाने वाले पाम जुमेराह में एक बंगला भी है।

शिल्पा शेट्टी के पास प्राइवेट जेट भी है। वे अपने जेट से हमेशा तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इसके साथ ही शिल्पा कई महंगी गाड़ियों की भी मालकिन है। उनके पास बीएमडब्ल्यू i8 है जिसकी कीमत 2.25 करोड़ रुपये है। पिछले साल उन्होंने मर्सिडिज बेंज वी क्लास खरीदी थी। साथ-साथ राज ने अपनी लेडी लव को रेंज रोवर भी गिफ्ट की थी जिसकी कीमत 2 करोड़ रुपये है।

 

About rishi pandit

Check Also

‘प्यार करते करते’ गाना को माधुरी दीक्षित, सुनील शेट्टी और उर्मिला मातोंड़कर ने किया रिक्रियेट

मुंबई  बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित, उर्मिल मातोंडकर और अभिनेता सुनील शेट्टी ने फिल्म जुदाई के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *