Saturday , October 31 2026
Breaking News

Satna: कलेक्टर ने पंचायत निर्वाचन के लिये गठित प्रकोष्ठों का किया निरीक्षण

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिये घोषित कार्यक्रमानुसार तीन चरणों में संपन्न होगा। जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 में निर्वाचन कार्य के सुचारु संचालन एवं संपादन के लिए विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन कर नोडल और सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति भी की गई है।

मंगलवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा ने संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन में स्थापित विभिन्न प्रकोष्ठो का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने निर्वाचन के लिये गठित प्रकोष्ठों को सौंपे गये दायित्वों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुये प्रकोष्ठ द्वारा निर्वाचन के लिये की जा रही तैयारियों की प्रगति का भी जायजा लिया। कलेक्टर श्री वर्मा ने निरीक्षण के दौरान प्रकोष्ठ में कार्यरत नोडल अधिकारियों और कर्मचारियों को सौंपे गये दायित्वों का गंभीरता के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिये।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *