Friday , May 17 2024
Breaking News

Comment: Prophet Muhammad के खिलाफ टिप्पणी, OIC को दिल्ली का जवाब, ‘ये विचार भारत सरकार के नहीं’

Comment against Prophet Muhammad: digi desk/BHN/ नई दिल्ली/ पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ भाजपा प्रवक्तों की विवादित टिप्पणी का मामला उलझता जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी पहेल ही नुपूर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। ताजा खबर इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) से जुड़ी है। दरअसल, पूरे मामले में OIC ने भी नाराजगी जताते हुए प्रतिक्रिया दी थी। अब भारत ने OIC के प्रतिक्रिया का जवाब दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, ‘भारत सरकार OIC सचिवालय की अनुचित और संकीर्ण सोच वाली टिप्पणियों को स्पष्ट रूप से खारिज करती है। भारत सरकार सभी धर्मों को सर्वोच्च सम्मान देती है। जिन लोगों ने गलत बयान दिए उनके खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।’

बयान में आगे कहा गया कि आपत्तिजनक ट्वीट और टिप्पणियां कुछ व्यक्तियों द्वारा की गई थीं। वे किसी भी तरह से भारत सरकार के विचारों को नहीं दर्शाते हैं। संबंधित निकायों द्वारा इन व्यक्तियों के खिलाफ पहले ही कड़ी कार्रवाई की जा चुकी है।’

‘यह खेदजनक है कि ओआईसी सचिवालय ने फिर से प्रेरित, भ्रामक और शरारती टिप्पणी करने की कोशिश की। यह केवल निहित स्वार्थों के इशारे पर अपने विभाजनकारी एजेंडे को उजागर करता है। ओआईसी सचिवालय अपने सांप्रदायिक दृष्टिकोण को आगे बढ़ाए और सभी धर्मों के लिए उचित सम्मान दिखाएं।’

क्या कहा था OIC ने

मामला सामने आने के बाद OIC ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा था, ‘भारत में मुसलमानों के खिलाफ हिंसा बढ़ी है। मुसलमानों पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। OIC इस तरह की अपमानजनक टिप्पणियों और पैगंबर मुहम्मद के किसी भी तरह के अपमान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आह्वान करता है। जो भी दल मुसलमानों के खिलाफ हिंसा और घृणा अपराधों को बढ़ावा देते हैं, उन्हें जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। ओआईसी भारतीय अधिकारियों से देश में मुस्लिम समुदाय की सुरक्षा और कल्याण की गारंटी देने, उनके अधिकारों, धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान, गरिमा और पूजा स्थलों की रक्षा करने का भी आह्वान करता है।’

 

About rishi pandit

Check Also

केदारनाथ धाम मार्ग पर बिना रजिस्ट्रेशन वाले यात्री वाहनों की एंट्री बंद

केदारनाथ/देहरादून चारधाम यात्रा के तहत केदारनाथ धाम तक बिना पंजीयन के आने वाले वाहनों की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *