Saturday , July 6 2024
Breaking News

अब तक सबसे ज्यादा पानी रघुराजनगर तहसील में बरसा

जिले में अब तक 796.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज/ जिले में इस वर्ष 1 जून से 20 नवम्बर 2020 तक 796.6 मि0मी0 औसत वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इस अवधि में 992.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई थी। अधीक्षक भू-अभिलेख सतना से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की सतना (रघुराजनगर) तहसील में 1229.7 मि0मी0, सोहावल (रघुराजनगर) में 628 मि0मी0, बरौंधा (मझगवां) में 595.8 मि0मी0, बिरसिंहपुर में 803 मि0मी0, रामपुर बघेलान में 635 मि0मी0, नागौद में 896.7 मि0मी0, जसो (नागौद) में 521.8 मि0मी0, उचेहरा में 912 मि0मी0, मैहर में 655.1 मि0मी0, अमरपाटन में 814 मि0मी0 तथा रामनगर तहसील में 1072.1 मि0मी0 औसत वर्षा अब तक दर्ज की जा चुकी है। जिले की औसत सामान्य वर्षा 1039.7 मि0मी0 है।

About rishi pandit

Check Also

Satna: जिले में अब तक 107.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में इस वर्ष 1 जून से 4 जुलाई 2024 तक 107.8 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *