Thursday , November 5 2026
Breaking News

WhatsApp Feature: व्हाट्सएप ला रहा एडिट ऑप्शन फीचर, जानें क्यों है खास

WhatsApp New Feature । मेटा के स्वामित्व वाला WhatsApp अब जल्द ही एक एडिट विकल्प लाकर आपके चैटिंग विकल्प को शानदार बनाने की योजना बना रहा है। WABetaInfo ने बताया है कि ग्रुप मैसेज और व्हाट्सएप प्रीमियम जैसी सेवाओं के लिए इस फीचर पर काम किया जा रहा है। WhatsApp एंड्रॉइड, आईओएस और डेस्कटॉप के लिए व्हाट्सएप बीटा पर आने वाले समय में टेक्स्ट संदेशों को एडिट करने का ऑप्शन देने पर काम कर रहा है।

तारीख का ऐलान नहीं
WhatsApp में आने वाला नया फीचर यूजर को अपने भेजे जा चुके मैसेज को भी एडिट करने का ऑप्शन देगा। हालांकि WABetaInfo ने अपनी रिपोर्ट में कहा गया है कि यह सुविधा विकास के अधीन है, इसलिए सुविधा जारी करने से पहले इसमें कुछ बदलाव भी किया जा सकता है। हालांकि रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है कि WhatsApp का यह नया फीचर कब तक लॉन्च कर दिया जाएगा। WABetaInfo ने कहा है कि इस फीचर को लॉन्च करने सूचना जल्द देंगे।
ग्रुप में बढ़ सकती है मेंबर की संख्या
हाल ही में मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp ने घोषणा की है कि वह इमोजी और बड़ी फाइलों और ग्रुप नई सुविधाओं को रोल आउट कर रहा है। कंपनी ने कहा कि वह धीरे-धीरे एक समूह में 512 लोगों को जोड़ने की क्षमता को आगे बढ़ा रही है, जो अब तक केवल 256 तक जोड़ने की अनुमति देता है।

About rishi pandit

Check Also

WhatsApp पर टास्क पूरा करके कमाई का लालच पड़ सकता है भारी, साइबर ठग ऐसे खाली कर रहे बैंक खाते

WhatsApp से मोटी कमाई कैसे कर सकते हैं? इस तरह के विज्ञापन आपने सोशल मीडिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *