Wednesday , July 3 2024
Breaking News

दस लोगों को 40 लाख की आर्थिक सहायता

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज/ राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानानुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नागौद दिव्यांक सिंह द्वारा प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 10 व्यक्तियों को 40 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा जारी आदेशानुसार तहसील नागौद के रेउसा निवासी अर्चना कुशवाहा को पति, आलोक कुमार दहायत को मां की मृत्यु, नोनगरा निवासी मीराबाई को पति, हड़हा निवासी राकेश लोधी को पुत्र, रेशमा बंसल को पति, बड़ेरा निवासी गोपाल उर्फ राम गोपाल कुशवाहा को पुत्री, बडे़रा निवासी लल्लू चैधरी को पत्नी, ग्राम सुरदहा खुर्द निवासी रामभगत सेन को पुत्र की मृत्यु सर्पदंश/जहरीले कीड़े के काटने से, ग्राम दुरेहा निवासी सीमा कुशवाहा को पति की पानी में डूबने से एवं नागौद निवासी विजय कुमार कुशवाहा को मां की मृत्यु आग लगने से होने पर प्रत्येक को 4-4 लाख रुपए सहित कुल 40 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

About rishi pandit

Check Also

Satna: कलेक्टर मैहर और एसपी ने दी नवीन कानूनों की जानकारी

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ भारतीय न्याय संहिता, नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *