Saturday , May 18 2024
Breaking News

MP: तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा देकर 4 साल तक किया दैहिक शोषण

Bhopal crime, divorced woman was sexually exploited for four years on the pretext of marriage: digi desk/BHN/भोपाल/ राजधानी के बागसेवनिया इलाके में रहने वाली महिला की शादी बिहार के युवक से हुई थी। शादी के सात साल बाद दोनों में अनबन शुरू हुई तथा बात तलाक के केस तक जा पहुंची। इस विवाद का फायदा उठाते हुए एक युवक ने महिला को शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। वह चार साल तक महिला का शारीरिक शोषण करता रहा। पिछले दिनों जब उसने शादी करने से मना कर दिया महिला ने बिहार पुलिस को शिकायत की। वहां पर जब सुनवाई नहीं हुई तो महिला ने मायके आने के बाद बागसेवनिया थाने में शिकायत कर दी। पुलिस ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी की तैयारी शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय महिला बागसेवनिया इलाके में रहती है। यहां पर उसकी मायका है। करीब बारह साल पहले उसकी शादी बिहार के छपरा जिले के एक युवक से हुई थी। उनके दो बच्चे भी है। शादी के बाद कुछ साल तक तो उनके बीच सबकुछ ठीक चला, लेकिन बाद में उनके बीच कलह होने लगी। विवाद बढऩे पर दोनों के बीच तलाक लेने की नौबत आ गई। इसी बीच महिला के ससुराल में पड़ोस में रहने वाले पुरुषोत्तम सिंह नामक युवक ने इस बात का फायदा उठाते हुए मदद के नाम पर महिला से नजदीकियां बढ़ानी शुरू कर दीं। उसने महिला से कहा कि पति से तलाक के बाद वह उससे शादी कर लेगा।

महिला उसके झांसे में आ गई। इसी बात का फायदा उठाकर पुरुषोत्तम ने महिला का शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। वह करीब चार साल तक महिला का शारीरिक शोषण करता रहा। पिछले दिनों जब महिला ने तलाक हो जाने के बाद शादी की बात की तो पुरुषोत्तम ने स्‍पष्‍ट इंकार कर दिया। महिला ने मामले की शिकायत बिहार पुलिस से की, लेकिन वहां पर केाई सुनवाई नहीं हुई। अपने मायके वापस आने के बाद महिला ने बागसेवनिया थाने में दुष्‍कर्म का प्रकरण दर्ज करा दिया। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम जल्द ही बिहार जाएगी।

 

About rishi pandit

Check Also

MP: मौसेरे भाई ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, गर्भपात हो जाने से बालिका की हालत बिगड़ी

Madhya pradesh chhindwara chhindwara cousin brother raped minor girl condition deteriorated due to miscarriage: digi …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *