Monday , May 20 2024
Breaking News

Somvati Amavasya: सोमवती अमावस्या पर वृषभ राशि में रहेंगे सूर्य-चंद्र, बनेंगे 6 शुभ योग

Somvati Amavasya 2022: digi desk/BHN/ नई दिल्ली/ 30 मई सोमवार को एक ही दिन में 3 पर्व एक साथ होने के कारण इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। इस दिन महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए वट सावित्री का व्रत करेंगी। इसके साथ ही इस दिन शनि दोष से पीड़ित शनि देव की पूजा करेंगे। इसी दिन सोमवती अमावस्या होने से तीर्थ में स्नान करना चाहिए। साथ ही जरुरतमंदो को दान करना चाहिए इससे शुभ फल प्राप्त होते है। इससे पितृदेवता प्रसन्न होते है। वहीं एक ही दिन में अनेक देवी-देवताओं की कृपा पाने के लिए यह दिन विशेष फलदायी माना जा रहा है। इस दिन कई शुभ योग भी बनने जा रहे है। जो इसका महत्व और अधिक बढ़ा देते है।

इस दिन होगा तिथि-वार और नक्षत्रों का शुभ संयोग

ज्योतिषाचार्य के अनुसार सोमवार को सर्वार्थ सिद्धि योग में अमावस्या आरंभ होने जा रही है। साथ ही इस दिन बुधादित्य, सुकर्मा, वर्धमान, केदार नाम के अन्य शुभ योग भी बन रहे है। वहीं वृषभ राशि में सूर्य और बुध के होने से बुधादित्य योग नामक राजयोग बन रहा है। 30 मई को एक नहीं बल्कि 6 शुभ योग बन रहे है। जिसके कारण यह तिथि और दिन और भी शुभ फल देने वाले बन गए है। इसके साथ-साथ शनि स्वयं की राशि कुंभ में है और देवगुरु बृहस्पति भी अपनी राशि मीन में रहेंगे। इन दोनो ग्रहों का अपनी ही राशि में होना शुभ प्रभावों को और भी अधिक बढ़ाएगा।

चंद्रमा कारक है धन, मन और औषधि का

ज्योतिषाचार्य के अनुसार इस बार 30 मई को अमावस्या तिथि पड़ रही है और उसी दिन सोमवार भी है। सोमवार चंद्रमा का दिन होता है और चंद्रमा औषधि, धन और मन का कारक ग्रह माना जाता है। वहीं अमावस्या पितरों की तिथि मानी जाती है। पितरो का निवास चंद्रमा के पिछले भाग में ही होता है। इसलिए पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण, श्राद्ध आदि जरुर करना चाहिए। इस दिन चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में होने के कारण शुभ फल देगा। इस बार अमावस्या वृषभ राशि में ही होगी। वृषभ राशि का स्वामी शुक्र है जो सूर्य और चंद्रमा का मित्र है। इन ग्रहों की स्थिति मनचाही सफलता देने वाली है।

 

About rishi pandit

Check Also

सनातन धर्म में भगवान की पूजा करते समय घी और तेल के दीपक जलाने का नियम है, ऐसी बाती जलाने से खुश होते हैं देवता

सनातन धर्म में भगवान की पूजा करते समय घी और तेल के दीपक जलाने का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *