Tuesday , May 14 2024
Breaking News

Surya Gochar: सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश 15 को, इन राशि के लोगों को होगा फायदा

Surya Gochar 2022: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ सूर्य को सभी ग्रहों का स्वामी माना जाता है। यही कारण है कि सूर्य के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर होता है। 15 मई को सूर्य मेष राशि से वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश को वृषभ संक्रांति कहा जाता है और आने वाले 30 दिनों तक सूर्य वृषभ राशि में रहेगा। सूर्य के राशि परिवर्तन से इन राशियों की किस्मत बदल सकती है –

वृषभ- सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से इस राशि के लोगों पर बहुत अधिक पड़ेगा। इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर काफी लाभ लेकर आएगा। नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। पद-प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। व्यापारियों के लाभ में भी वृद्धि होगी। कुल मिलाकर इस राशि के लोगों के लिए अच्छा समय शुरू होगा।
कर्क- कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन फायदेमंद हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। आर्थिक तरक्की हो सकती है। व्यापार में बहुत लाभ होगा। नया काम शुरू करने के लिए यह अच्छा समय है। स्वास्थ्य में भी लाभ होगा।
सिंह- सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से सिंह राशि के लोगों को काफी फायदा होगा। करियर में बड़ी प्रगति मिलेगी। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। पिता से आपको कोई बड़ी मदद मिल सकती है। व्यापार करने वालों को लाभ होगा। यात्रा के भी योग हो सकते हैं।
कन्या- कन्या राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर शुभ फल देगा। जीवन में अच्छे दिन आएंगे। नौकरी-व्यवसाय में सफलता मिलेगी। काम और पैसे के मामले में स्थितियां पहले से काफी बेहतर होंगी। अब उन्हें भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। सभी रुके हुए काम सफल होंगे और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। परिवार में शांति रहेगी।

About rishi pandit

Check Also

वृद्धि योग: वृषभ, सिंह, कन्या, मकर और मीन राशि के लिए शुभ समय

कल 14 मई दिन मंगलवार को चंद्रमा अपनी ही राशि कर्क में संचार कर रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *