Monday , May 6 2024
Breaking News

Shani Dev: 75 दिनों तक इन राशि वालों पर बरसेगा पैसा, शनिदेव की कृपा से मिलेगी सफलता

Shani Rashi Parivartan 2022: digi desk/BHN/ नई दिल्ली/ शनि देव का राशि परिवर्तन बहुत महत्वपूर्ण होता है। कर्मफल दाता की जिस पर कृपा हो जाए। वह राजा की तरह जीवन जीता है। जबकि बुरी नजर पड़ने पर जातक को काफी कष्टों का सामना करना पड़ता है। 29 अप्रैल को शनिदेव ने 30 साल बाद कुंभ राशि में प्रवेश किया। शनि का यह परिवर्तन बड़ा बदलाव लाएगा। ढाई साल में राशि बदलने वाले शनि देव कुंभ राशि में 75 दिनों तक गोचर करेंगे। शनि देव के बारे में कहा जाता है कि वे राजा को रंक और रंक को राजा बना देते हैं। यह बात एकदम सटीक भी है। हमारे जीवन में हम ऐसे कई उदाहरण देख सकते हैं। इसलिए शनि महाराज की कृपा जिस पर हो गई, समझो उसकी किस्‍मत खुल गई।

शनिदेव को प्रसन्न करने के उपाय

1. सूर्यास्त के बाद पीपल के पास दीपक जलाएं। इस उपाय से धन संबंधी परेशानी दूर होगी।

2. हर शनिवार शनिदेव को तेल अर्पित करें और नीले फूल चढ़ाएं। पूजन करते समय सीधे शनि की मूर्ति के दर्शन न करें।

3. पीपल को जल चढ़ाएं और सात बार परिक्रमा करें। ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

4. हर शनिवार तेल का दान करें। इसके लिए एक कटोरी में तेल लें। उसमें अपना चेहरा देखें। फिर तेल किसी जरूरतमंद को दें।

5. बजरंगबली को सिंदूर और चमेली चढ़ाएं। हनुमान चालीसा का पाठ करें। हनुमान जी की पूजा करने से शनिदेव प्रताड़ित नहीं करते हैं।

वक्री होंगे शनि

12 जुलाई के बाद शनिदेव वक्री हो जाएंगे। फिर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। साथ ही वे कुछ राशियों पर शुभ और अशुभ असर डालेंगे। 75 दिनों तक 3 राशि के जातकों को शनि शुभ फल देने वाले हैं। आइए जानते हैं किन राशि वालों पर शनि मेहरबान रहेंगे।

मिथुन 

शनि का गोचर शुभ समाचार लेकर आएगा। घर की जिम्मेदारियों को निभाने की दिशा में नए निर्णय ले सकते हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। प्रमोशन होने के योग है। पिता के कार्य में सहयोग सराहनीय रहेगा। व्यक्तित्व में नए आकर्षण का संचार होगा। हुनर और समझदारी से काम को बखूबी पूरा करेंगे। अधिकारियों के सामने अपनी प्रतिभा दिखाने का सही समय है।

तुला-

तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे। छात्र परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रॉपर्टी खरीदने के योग बनेंगे। कपड़ा व्यवसायियों को अच्छा मुनाफा होगा। ससुराल पक्ष से खुशखबरी प्राप्त होगी। नौकरी में सफलता मिलेगी। घर में किसी प्रकार का शुभ आयोजन होगा। अपनी कार्य योजनाओं को अपनी इच्छानुसार पूरा करेंगे। भगवान की कृपा से अटके काम सरलता से पूरे होंगे।

मेष

शनि का गोचर मेष राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। नौकरी और व्यापार में अच्छी सफलता मिलेगी। पदोन्नति हो सकती है। पुरानी तकलीफ से निजात मिल सकता है। शनिदेव आपको शुभ परिणामों की प्राप्ति करवाएंगे। आपके आकर्षण में वृद्धि होगी। सम्मान और प्रतिष्ठा में इजाफा होगा।

वृषभ

वृषभ राशि वालों के लिए शनि का गोचर अच्छा है। शनिदेव आपको करियर में जबरदस्त लाभ देंगे। भाग्य की मदद से सारे काम सरलता से पूरे होंगे। व्यापारियों को बड़ा मुनाफा होगा। मांगलिक कार्यक्रम में जाने का अवसर प्राप्त होगा। बौद्धिक समृद्धि बढ़ेगी।

कन्या

शनि की कृपा से रुके हुए काम बनने लगेंगे। करियर में लाभ होगा। प्रमोशन मिल सकता है। पारिवारिक आनंद की प्राप्ति होगी। प्रतिष्ठा में चमक आएगी। निवेश से लाभ होगा। कोई अच्छी खबर प्रसन्न करेगी। प्रेम संबध उत्तम रहेंगे। नए मित्रों से मुलाकात हो सकती है।

 

About rishi pandit

Check Also

प्रभु को भोग लगाते समय भूलकर भी न करें ये गलती, वरना हो जाएगा अनर्थ, जानें नियम

लोग प्रतिदिन अपने घर में भगवान की पूजा-पाठ करते हैं और उन्हें प्रसन्न करने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *