Sunday , November 8 2026
Breaking News

TMKOC: नींबू की बढ़ती कीमतों पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा का नया एपिसोड

TMKOC latest episode: digi desk/BHN/मुंबई/ नींबू के दामों ने ग्राहकों के दांत खट्टे कर दिए हैं। आमतौर पर 50-60 रुपए किलो में बिकने वाले नींबू की कीमत कई शहरों में 300-400 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है। अब इसी मामले को टीवी शोज भी फिल्मा रहे हैं। सब टीवी के लोकप्रिय सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लेटेस्ट एपिसोड में नींबू के दामों को लेकर ड्रामा होने वाला है। मेकर्स ने इस एपिसोड के दो प्रोमो जारी किए हैं जो काफी मजेदार हैं। दर्शक इस एपिसोड को काफी एन्जॉय करने वाले हैं। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ने भारत में नींबू की बढ़ती कीमतों के लिए एक विशेष एपिसोड समर्पित किया है। इसकी जानकारी निमार्ता और लेखक असित कुमार मोदी ने दी।

स्पेशल एपिसोड में होगा नींबू पर ड्रामा

दिलीप जोशी, मुनमुन दत्ता के लीड रोल वाले इस शो में आप देखेंगे कि माधवी का किरदार निभा रहीं सोनालिका जोशी अपने पति भिड़े (मंदर चंदवाडकर) से कहेंगी कि उन्हें 50 किलो नींबू का आचार का ऑर्डर मिला है। दर्शक जानते हैं कि उनका अचार का बिजनेस है। माधवी से यह बात सुनकर भिड़े का सिर चकरा जाता है क्योंकि उनके पास इस ऑर्डर के लिए नींबू खरीदने के पैसे नहीं होते। नींबू के दाम आसमान छू रहे हैं ऐसे में 50 किलो नींबू खरीदना नामुमकिन है।

इसके बाद भिड़े एक नींबू नीलामी कार्यक्रम में आते है। नींबू की हेराफेरी में भिड़े के घर कई बोरियों में भरकर नींबू आ जाते हैं। यह देखकर भिड़े टेंशन में आ जाता है कि कहीं पुलिस उनके घर छापा ना मार दे। दर्शक देखेंगे कि घर में मेहमानों को नींबू का रस परोसना स्टेटस सिंबल माना जाता है। तारक मेहता शो के लोग जब एक दूसरे के घर जाएंगे तो उन्हें नींबू का रस परोसा जाएगा। बता दें कि इससे पहले प्याज को लेकर भी एक एपिसोड तैयार किया जा चुका है। इस एपिसोड के बहाने प्याज की जमाखोरी पर कटाक्ष किया गया था।

असित कुमार मोदी का नींबू स्पेशल एपिसोड

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ने नींबू की बढ़ती कीमतों पर एक स्पेशल एपिसोड बनाया। निर्माता और लेखक असित कुमार मोदी ने कहा हैं कि हमने बहुत ही बारीकता से बढ़ती कीमतों के मुद्दे से निपटने का प्रयास किया है। उम्मीद है कि दर्शक इस एपिसोड को काफी पसंद करेंगे। हम हमेशा से अपने दर्शकों को कॉमेडी के साथ-साथ एक खास मैसेज देने का प्रयास करते हैं।

 

About rishi pandit

Check Also

रणबीर कपूर-यश की ‘रामायण’ को बिना कट मिला U सर्टिफिकेट, 3 घंटे 15 मिनट होगी फिल्म की लंबाई

मुंबई  बड़े पर्दे पर भगवान राम की गाथा देखने के लिए दर्शकों का इंतजार अब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *