Wednesday , May 15 2024
Breaking News

Astrology: इन राशिवालों का 30 अप्रैल का दिन रहेगा भारी! सूर्यग्रहण और शनिचरी अमावस्या का होगा हानिकारक असर 

Astrology news, surya grahan and shanichari amavasya on 30 april these zodiac signs should be careful: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ इस साल का पहला सूर्यग्रहण 30 अप्रैल को लगेगा। यह आंशिक ग्रहण होगा। जिस कारण भारत में सूतककाल मान्य नहीं होगा। हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। इस दिन शनिवार का संयोग है। इस दिन शनिचरी अमावस्या भी मनाई जाएगी। ज्योतिषचार्य के अनुसार सूर्यग्रहण और शनिचरी अमावस्या के दिन कुछ राशिवालों को सावधान रहना होगा। ग्रहों की यह स्थिति परेशानी खड़ी करेगी।

पंचांग के अनुसार 30 अप्रैल को वैशाख अमावस्या है। इस दिन शनिवार पड़ने के कारण शनिचरी अमावस्या का योग बन रहा है। शनिचरी अमावस्या के दिन पवित्र नदियों में स्नान, दान और तप करने की परंपरा है। मान्यता है कि ऐसा करने से पुण्य फल मिलता है। शनि अमावस्या के दिन कर्मफलदाता शनिदेव की पूजन का विधान है। इस दिन उनकी पूजा करने से साढ़े साती और शनि ढैय्या से राहत मिलती है।

इन राशियों को रहना होगा सावधान

मेष-सूर्यग्रहण मेष राशि में लगने वाला है। ग्रहण के दौरान यात्रा न करें। मानहानि संभव है। काम से संबंधित टारगेट पर फोकस नहीं कर पाएंगे। जीवनसाथी किसी बात से नाराज हो सकता है।

कर्क- कर्क राशि के जातकों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। कोई बड़ी उपलब्धि हाथ से निकल सकती है। प्रेम संबंधों में खटास आएगी। पैर दर्द की तकलीफ झेलनी पड़ सकती है।

मीन-दूसरों के व्यक्तिगत मामलों में हस्तक्षेप ना करें। काम की अधिकता के कारण गुस्सा और चिड़चिड़ापन रह सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। लापरवाही करना उचित नहीं होगा।

About rishi pandit

Check Also

वृद्धि योग: वृषभ, सिंह, कन्या, मकर और मीन राशि के लिए शुभ समय

कल 14 मई दिन मंगलवार को चंद्रमा अपनी ही राशि कर्क में संचार कर रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *